केक काटकर और मिठाई बांटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भानु प्रताप को जन्मदिन की बधाई
मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा और युवा मोर्चा अध्यक्ष हीरु जायसवाल की मौजूदगी में मना भानु प्रताप का जन्मदिन


कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस news : सर्वमंगला नगर भारतीय जनता पार्टी सर्वमंगला नगर मंडल के ऊर्जावान मंडल उपाध्यक्ष भानु प्रताप यादव का जन्मदिन मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा के कार्यालय में एवं सर्वमंगला नगर में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष हीरु जायसवाल के नेतृत्व में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।


इस अवसर पर उपस्थित समस्त भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल उपाध्यक्ष भानु प्रताप यादव को फूलमाला तथा गुलदस्ता भेंट कर अपनी आत्मीय शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में केक काटा गया एवं मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी गई।

इस दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष हीरु जायसवाल एवं मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने उनके कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भानु यादव का समर्पण संगठन के लिए प्रेरणादायी है। कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से उनके दीर्घायु जीवन, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।




