सर्वमंगला नगर में आन-बान-शान से फहरा तिरंगा, पार्षद रामाधार पटेल ने शासकीय स्वामी आत्मानंद उमा विद्यालय में किया ध्वजारोहण
पार्षद रामाधार पटेल ने स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कर्म भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं उप स्वास्थ्य केंद् में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और शहीदों को किया याद
कोरबा / सर्वमंगला नगर / नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 61, सर्वमंगला नगर में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व अत्यंत हर्ष, उल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर वार्ड के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कर देश की आजादी के जश्न को धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी आत्मानंद हाई स्कूल, शा.पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कर्म भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं उप स्वास्थ्य केंद्र में ध्वजारोहण के साथ हुई। वार्ड पार्षद रामाधार पटेल ने सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराया, राष्ट्रध्वज को सलामी दी और उपस्थित सभी लोगों के साथ मिलकर राष्ट्रगान गाया। संपूर्ण सर्वमंगला नगर क्षेत्र ‘जय हिंद’ और ‘भारत माता की जय’ के ओजस्वी नारों से गूंज उठा।
वार्ड पार्षद रामाधार पटेल ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता हमें कई बलिदानों के बाद मिली है। देश की सीमा पर डटे वीर जवानों का त्याग हमें सिखाता है कि राष्ट्रहित से बड़ा कोई धर्म नहीं है। आज हमें केवल उत्सव नहीं मनाना है, बल्कि देश के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लेना है। हर नागरिक अगर नशे से दूर रहे, अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखे और बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करे, तो यह भी देश की प्रगति में एक बड़ा योगदान होगा।”



कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और वार्ड वासियों ने देश की उन्नति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और बच्चे उपस्थित रहे।



