
बड़ी नियुक्ति: अश्वनी पटेल बने अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश सचिव
कोरबा/रायपुर/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़
छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए ‘अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस’ (AIUWC) ने एक बड़ा फैसला लिया है। कोरबा (सर्वमंगला नगर दुरपा) के निवासी अश्वनी पटेल को तत्काल प्रभाव से प्रदेश सचिव, छत्तीसगढ़ के पद पर मनोनीत किया गया है।
यह आदेश संगठन के प्रदेश महामंत्री एवं संगठन प्रभारी साहिल विनय वर्मा द्वारा जारी किया गया है।

शीर्ष नेतृत्व की अनुशंसा पर हुआ मनोनयन
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, अश्वनी पटेल द्वारा राज्य में किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, दलितों और सभी वर्गों को सामाजिक सुरक्षा व न्याय दिलाने के लिए किए जा रहे लगातार संघर्षों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय प्रभारी महामंत्री हौसिला प्रसाद शर्मा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष पप्पू हासम अली की अनुशंसा पर किया गया है।

संगठन विस्तार और सामाजिक न्याय की उम्मीद
शीर्ष नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि श्री पटेल की इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ में संगठन को एक नया विस्तार मिलेगा। इसके साथ ही पीड़ित व शोषित वर्गों को न्याय दिलाने तथा उनके कल्याण के लिए किया जा रहा संघर्ष और मजबूती से अनवरत जारी रहेगा। इस नई जिम्मेदारी के बाद श्री पटेल को शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं। इस अवसर पर अश्वनी पटेल ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो पद उन्हें प्रदान किया है उसकी पूरी निष्ठा पूर्वक पालन करेंगे।



