Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गूंजे जयकारे: सर्वमंगला नगर के राजा के स्वागत में झूमें लोग, सोमवार को विराजेंगे गजानन…. भक्तों में उत्साह

    September 12, 2026

    कोरबा में मितानिन की सूझबूझ से गर्भवती महिला को मिला उपचार, स्थिति पूरी तरह सामान्य

    September 11, 2026

    एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Breaking news»अपराधों की रोकथाम और ‘प्रिवेंटिव पुलिसिंग’ को प्रभावी बनाने आईजी राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में उच्च स्तरीय पुलिस कार्यशाला आयोजित
    Breaking news

    अपराधों की रोकथाम और ‘प्रिवेंटिव पुलिसिंग’ को प्रभावी बनाने आईजी राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में उच्च स्तरीय पुलिस कार्यशाला आयोजित

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJuly 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अपराधों की रोकथाम और ‘प्रिवेंटिव पुलिसिंग’ को प्रभावी बनाने आईजी राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में उच्च स्तरीय पुलिस कार्यशाला आयोजित

    गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुईं एसओपी (SOPs)

    एक गुंडा-एक जवान’ नीति तथा सक्रिय अपराधियों पर सख्त निगरानी के दिये आदेशल

     

    कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News : आज दिनांक 21.07.2026 को राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा संपत्ति एवं शरीर संबंधी अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक वृहद ऑनलाइन बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर रेंज मीटिंग हॉल में किया गया। कार्यशाला में रेंज के समस्त पुलिस अधिकारियों, एसडीओपी (SDOPs) और थाना प्रभारियों ने भाग लिया।

    कार्यशाला के दौरान श्री प्रफुल्ल ठाकुर,पुलिस अधीक्षक जिला-सक्ती, द्वारा ‘गुंडा एवं निगरानी बदमाश’ विषय पर अपना व्यापक अनुभव साझा करते हुए ‘प्रिवेंटिव पुलिसिंग’ (निवारक पुलिसिंग) और बेसिक पुलिसिंग की पुनर्स्थापना पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया।

    अपराधियों का सटीक वर्गीकरण:  पुलिस रेगुलेशन (पैरा 855-860) के तहत आदतन चोरों/लुटेरों को A-Class (निगरानी) और मारपीट/रंगदारी/भू-माफिया को B-Class (गुंडा) में वर्गीकृत कर उनका पूरा बायोडाटा (फोटो, फिंगरप्रिंट, बैंक खाते) अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। गंभीर मामलों के लिए ‘गैंग हिस्ट्री शीट’ बनानी होगी।


    सरप्राइज चेकिंग : बदमाशों की चेकिंग का समय अनिश्चित (Unpredictable) रखने तथा अधिकारियों को 2-3 सदस्यों की टीम में रहने, टॉर्च को शरीर से दूर (दाहिनी ओर) रखने जैसी सुरक्षा SOPs और बदमाशों के रहन-सहन/आजीविका के मिलान के निर्देश दिए गए।

    रिकॉर्ड संधारण एवं डिजिटल-मैनुअल तालमेल

    रोजनामचा में रवानगी/वापसी की क्रॉस-एंट्री अनिवार्य।
    रजिस्टर 7, परवाना फाइल और A-to-Z अल्फाबेटिकल रजिस्टर का संधारण (ताकि त्वरित रिकॉर्ड खोजा जा सके)।
    बीट जवानों के लिए A, B नोटबुक तथा ‘C Notebook’ (क्राइम) का पुनरुद्धार।

    एक गुंडा – एक जवान’ नीति व कठोर वैधानिक कार्रवाई:

    हर बदमाश की निगरानी के लिए एक विशिष्ट पुलिसकर्मी जिम्मेदार रखने तथा जमानत के बाद पुन: अपराध करने पर BNSS की धारा 480 के तहत तुरंत जमानत निरस्तीकरण (Bail Cancellation) के निर्देश दिये गए.
    o धारा 110 BNSS, 20-50 हजार रुपये का बाउंड ओवर, जिला बदर और PIT NDPS के तहत सख्त कदम। Natgrid व CDR से फरार आरोपी ट्रैक होंगे।

    मानवाधिकार और माननीय सुप्रीम कोर्ट के नियम ‘पुट्टस्वामीकेस’ व सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले (अमानतुल्लाह खान बनाम दिल्ली पुलिस, 2024) का पालन करते हुए विमुक्त जनजातियों, पिछड़ों या नाबालिगों पर मनमानी कार्रवाई न करने और निजता/मानवाधिकारों का पूरा सम्मान करने के निर्देश दिए गए।

    ग्राम अपराध नोटबुक (VCNB) व मूवमेंट ट्रैकिंग

    VCNB में गांव के प्रतिष्ठित लोगों, कोटवारों और पेंशनर्स का डेटा रहेगा।
    कोटवारों की रोस्टर हाजिरी और मुसाफिर रजिस्टर अनिवार्य।
    अंतरराज्यीय/अंतरजिला अपराधियों के लिए BC Roll, SS Roll और केंद्र सरकार के Cri-MAC ऐप से इंटेलिजेंस शेयरिंग की जाएगी।
    सुधार का अवसर (माफी) : जो अपराधी वर्षों से अपराध छोड़कर सामान्य जीवन जी रहे हैं , उन्हें निगरानी सूची से हटाया जाएगा, ताकि पुलिस का ध्यान केवल सक्रिय बदमाशों पर रहे।
    त्योहारों से पहले परेड  : राष्ट्रीय पर्वों व त्योहारों से पूर्व थानों में गुंडा-बदमाशों की परेड और क्लास ली जाएगी।

    आईजी श्री गर्ग ने निर्देश दिए कि पुलिस की टारगेट बदमाशों पर रहना चाहिये कि वह अपराध की पुनर्विती ना करें. यह महत्वपूर्ण कार्यशाला गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग करने विषय पर केंद्रित है। इसका मुख्य उद्देश्य “प्रिवेंटिव पुलिसिंग की सफलता, कोटवारों, पुलिस-मित्रों और जनता के सीधे संवाद पर निर्भर करती है। नियमों का कड़ाई से पालन कर क्षेत्र को पूरी तरह अपराध-मुक्त बनाया जाएगा।”
    उक्त ऑन लाईन कार्यशाला में बिलासपुर रेंज के सभी जिलों से लगभग 200 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किये। बैठक के अंत में आईजी राम गोपाल गर्ग ने पुलिस अधीक्षक सकती का धन्यावाद ज्ञापित करते हुए सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को इन निर्देशों की स्वयं मॉनिटरिंग करने तथा इनका अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी है।

    समाचार एवं विज्ञापन संबंधित संपर्क करें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    झीरम का फैसला आधा-अधूरा न्याय: कांग्रेस ने एनआईए की जांच पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- बड़ी साजिश से पर्दा उठाना जरूरी

    September 6, 2026

    सर्वमंगला नगर में आन-बान-शान से फहरा तिरंगा, पार्षद रामाधार पटेल ने शासकीय स्वामी आत्मानंद उमा विद्यालय में किया ध्वजारोहण 

    August 15, 2026

    गजनी’ और ‘लगान’ फेम मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन, ब्लड कैंसर से थे पीड़ित

    August 5, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026587

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026397

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026328

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026311
    Don't Miss
    Big News

    गूंजे जयकारे: सर्वमंगला नगर के राजा के स्वागत में झूमें लोग, सोमवार को विराजेंगे गजानन…. भक्तों में उत्साह

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 12, 202645

    गूंजे जयकारे: सर्वमंगला नगर के राजा के स्वागत में झूमें लोग, सोमवार को विराजेंगे गजानन…..…

    कोरबा में मितानिन की सूझबूझ से गर्भवती महिला को मिला उपचार, स्थिति पूरी तरह सामान्य

    September 11, 2026

    एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

    September 10, 2026

    कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

    September 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.