Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शिक्षक बन कलेक्टर ने पढ़ाया भौतिकी का पाठ, विद्यार्थियों से संवाद कर दिया परिश्रम कर आगे बढ़ने का ज्ञान

    August 5, 2026

    अग्रवाल सभा दर्री -जमनीपाली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न 

    August 5, 2026

    गजनी’ और ‘लगान’ फेम मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन, ब्लड कैंसर से थे पीड़ित

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Blog»अग्रवाल सभा दर्री -जमनीपाली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न 
    Blog

    अग्रवाल सभा दर्री -जमनीपाली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न 

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressAugust 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अग्रवाल सभा दर्री -जमनीपाली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न

     

    कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस News : अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की न‍वनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को अग्रसेन भवन साडा कॉलोनी जमनीपाली में संपन्न हुआ ।

    समाराेह में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्‍य, जिला जशपुर संगठन प्रभारी भाजपा, राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष – अंर्तराष्‍ट्रीय अग्रवाल युवा सम्‍मेलन तथा राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष – अखिल भारतीय मड़वाडी युवा मंच अमर सुल्‍तानिया मुख्‍य अतिथि, खरसिया नगर पालिक परिषद के अध्‍यक्ष कमल गर्ग, अति विशिष्‍ट अतिथि बजरंग लाल अग्रवाल काेरबा अग्रवाल सभा अध्‍यक्ष, अग्रवाल सभा कटघाेरा अध्‍यक्ष पवन अग्रवाल, अग्रवाल सभा कुसमुण्‍डा अध्‍यक्ष नरेश अग्रवाल, अग्रवाल सभा छुरीकला अध्‍यक्ष हुकुमचंद अग्रवाल, अग्रवाल सभा दीपका अध्‍यक्ष रामोवतार अग्रवाल, अग्रवाल सभा बालको अध्‍यक्ष हितानंद अग्रवाल, बांकीमोंगरा अग्रवाल सभा अध्‍यक्ष घनश्‍याम प्रसाद, संरक्षक प्रेम कुमार अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, महेश अग्रवाल, बैजनाथ महेश्‍वरी विशिष्‍टअतिथि के रूप में शामिल हुए ।
    मुख्‍य अतिथि अमर सुल्‍तानिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्‍यों जिसमें अध्‍यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल, उपाध्‍यक्ष बैजनाथ अग्रवाल, राजेन्‍द्र अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, प्रेम सुमेधा, सचिव मनोज अग्रवाल, सहसचिव आशीष बंटी, कोषाध्‍यक्ष सुरेश बालाजी, सहकोषाध्‍यक्ष अशोक स्‍टील, संगठन मंत्री आशीष इंदिरानगर, प्रचार प्रसार सचिव प्रतीक अग्रवाल, विकास अग्रवाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी ।
    कार्यक्रम के प्रारंभ में कुलदेवी माता लक्ष्‍मी एवं महाराजा अग्रसेन के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्‍जवलित किया गया । तत्‍पश्‍चात उपस्थित सभी अति‍थिगणों को पुष्‍प गुच्‍छ भेंटकर भव्‍य स्‍वागत किया गया ।

    कार्यक्रम के शुरूआत में अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली के नव नियुक्‍त अध्‍यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल ने स्‍वागत उद्बोधन दिया । उन्‍होंने कहा कि इस परिसर में सबसे पहले तत्‍कालिन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने विधायक सहित अन्‍य मदों से कुल 45 लाख के लागत से भवन, मंच, किचन कक्ष, बाथरूम, बोरवेल, पहुंच मार्ग एवं पेवर ब्‍लाॅक का कार्य पूरा कराया। उसके बाद वर्तमान मंत्री लखन लाल देवांगन ने खनिज न्‍यास मद की राशि से 30 लाख की स्‍वीकृति दिलाकर भवन के विस्‍तार एवं प्रथम तल पर चार अतिरिक्‍त कमरो का निर्माण कराया जिसका विधिवत उद्घाटन होना शेष है, इसके अलावा मंत्री लखन लाल देवांगन ने विशाल डोम निर्माण की सहमति प्रदान की है।
    अग्रवाल सभा कोरबा अध्‍यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल ने कहा कि ऐसा पहली बार देखने को मिला कि एक मंच पर कोरबा शहर सहित उपनगरीय क्षेत्र कटघोरा, छुरीकला, बालको, बांकीमोंगरा, दीपका, कुसमुण्‍डा, बरपाली के सभी अध्‍यक्ष, सचिव, कोषाध्‍यक्ष एक साथ बैठें हैं । यह संदेश पूरे देश में जाना चाहिए और आगे भी हम सभी एक दूसरे के सुख – दुख में साथ खड़े रहेगे । बजरंग अग्रवाल कोरबा ने अग्रसेन भवन निर्माण की जानकारी देते हुए जमनीपाली अग्रसेन भवन में भी आर्थिक सहयोग देने का आश्‍वासन दिया है । विशिष्‍ट अतिथि हितानंद अग्रवाल ने भी अपने उद्बोधन में नवीन कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


    विशिष्‍ट अतिथि प्रेम कुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि 2007 में अग्रवाल सभा का गठन हुआ, तब हमारे पास कुछ भी नहीं था धीरे – धीरे सामाजिक सहयोग और हमारे संरक्षक पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के लगन एवं मेहनत के कारण आज हमारे पास जयंती एवं अन्‍नकूट कार्यक्रम के लिए पर्याप्‍त स्‍थान है । उन्‍होंने कहा कि जमनीपाली क्षेत्र में होटल के तर्ज पर अग्रसेन भवन बनाने का उनका सपना है, जो आप सबके सहयोग से पूरा होगा । इस अवसर पर संरक्षक अशोक प्रगति ने सामाजिक उत्‍थान के लिए 5 लाख रूपये प्रदान करने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि कमल गर्ग ने कहा कि वे सामाजिक कार्यकर्ता के साथ – साथ एक जनप्रतिनिधि भी हैं इस कारण उनका हर एक समाज के पदाधिकारियों से चर्चा होती है, जिसमें समाज के पदाधिकारी अपनी परेशानियाें से उन्‍हें अवगत कराते हैं । अपने क्षेत्र में हम जिसके निराकरण के लिए यथासंभव प्रयास करते हैं । जमनीपाली अग्रवाल समाज को भी मेरा सहयोग मिलता रहेगा ।

    मुख्‍य अ‍तिथि अमर सुल्‍तानिया ने कहा कि जमनीपाली अग्रवाल सभा का यह शपथ ग्रहण समारोह अभूतपूर्व है । पूरी कार्यकारिणी पूरे जोश के साथ कार्य करने के लिए तैयार दिख रहे हैं । उन्‍होंने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कोई पद नहीं है बल्कि एक जिम्‍मेदारी है । समाज ने आपके कंधो पर एक बड़ी जिम्‍मेदारी दी है जिसे सफलता पूर्वक निर्वहन करना आपकी सामाजिक जिम्‍मेदारी बनती है । समाज के सभी लाेगों को समेटकर चलने की योग्‍यता आपमें होनी चाहिए, साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों के अलावा पर्यावरण, शिक्षा, चिकित्‍सा जैसे महत्‍वपूर्ण आयोजनों को सफल बनाना बेहद जरूरी होता है तभी समाज का नाम रोशन हो सकेगा । मेरे लिए समाज का जो आदेश होगा उसके निर्वहन के लिए मैं सदैव तत्‍पर रहूंगा ।
    कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन सभा के उपाध्‍यक्ष मनीष अग्रवाल ने किया और सचिव मनोज अग्रवाल ने आभार व्‍यक्‍त किया । इस अवसर पर अग्रवाल सभा, अग्रवाल महिला मंडल, मड़वाड़ी युवा मंच, महिला जागृति शाखा के पदाधिकारी, सदस्‍यगण बड़ी संख्‍या में उपस्थित रहे।

    समाचार एवं विज्ञापन संबंधित संपर्क करें…
    अग्रवाल सभा कोरबा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों, नए कानूनी प्रावधानों तथा “गुड टच–बैड टच” विषय पर छात्रायें को किया गया जागरूक

    July 31, 2026

    डिजिटल हुआ कोरबा प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण: अब एक क्लिक पर घर बैठे YouTube पर देखें पूरा भव्य समारोह यूट्यूब पर ‘Korba Press Club’ सर्च देख सकेंगे लाइव प्रसारण

    July 23, 2026

    दीपका में तहसील और स्कूल के पास शराब दुकान खोले जाने का पार्षद ओर अधिवक्ताओं ने किया विरोध 

    June 21, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026577

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026382

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Administration

    शिक्षक बन कलेक्टर ने पढ़ाया भौतिकी का पाठ, विद्यार्थियों से संवाद कर दिया परिश्रम कर आगे बढ़ने का ज्ञान

    By Chhattisgarh ExpressAugust 5, 20261

    शिक्षक बन कलेक्टर ने पढ़ाया भौतिकी का पाठ, विद्यार्थियों से संवाद कर दिया परिश्रम कर…

    अग्रवाल सभा दर्री -जमनीपाली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न 

    August 5, 2026

    गजनी’ और ‘लगान’ फेम मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन, ब्लड कैंसर से थे पीड़ित

    August 5, 2026

    नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री लखनलाल देवांगन…… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

    August 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.