सर्वमंगला नगर के छोटे दशहरा मैदान में आयोजित गरबा डांडिया का हुआ समापन, आयोजन समिति ने उपहार देकर किया सम्मानित
डांडिया के अंतिम दिन बच्चों की शानदार प्रस्तुति, उपहार पाकर खिल उठे नन्हें कलाकार
रिपोर्ट: भरत यादव | 7999608199
कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : सर्वमंगला नगर स्थित छोटे दशहरा मैदान में श्री दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य नवरात्रि उत्सव के तहत महानवमी की शाम अत्यंत उल्लासपूर्ण रही। इस अवसर पर गरबा-डांडिया उत्सव के अंतिम दिन बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं और उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया।


गरबा डांडिया का अंतिम दिन होने के कारण कार्यक्रम के समापन पर भाग लेने वाले सभी प्रतिभाभीयों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समिति की ओर से प्रत्येक को उनकी यादगार ग्रुप फोटो और आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। उपहार पाकर सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट के सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
सहयोगियों का जताया आभार
इस अवसर पर आयोजन समिति ने लगातार उपस्थिति दर्ज कराकर बच्चों का हौसला बढ़ाने वाले सभी नागरिकों एवं दर्शकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके साथ ही, कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाने वाले सहयोगियों को भी समिति द्वारा सम्मानित किया गया।

आज होगा रावण दहन, गूंजेंगे सुनील मानिकपुरी के सुर
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कल (20 अक्टूबर) को मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न होगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक कलाकार सुनील मानिकपुरी अपनी पूरी टीम के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे और अपने सुरीले गीतों से लोगों का मनोरंजन करेंगे।



