Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पंजाब किंग्स का धमाका, गुजरात को हराकर दर्ज की शानदार जीत

    April 1, 2026

    KBC से जीते 50 लाख, अब जेल की सलाखों के पीछे—अमिता तोमर पर बड़ा आरोप

    April 1, 2026

    मां बनी कातिल: दूसरी शादी के लिए बेटी को ट्रेन के सामने धकेला

    April 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»कोरबा»माँ सर्वमंगला मंदिर 11000 मनोकामना ज्योति कलश से जगमगाया, प्रथम दिवस विधिवत हुई मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना 
    कोरबा

    माँ सर्वमंगला मंदिर 11000 मनोकामना ज्योति कलश से जगमगाया, प्रथम दिवस विधिवत हुई मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना 

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressOctober 3, 2024Updated:October 3, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    माँ सर्वमंगला मंदिर 11000 मनोकामना ज्योति कलश से जगमगाया, प्रथम दिवस विधिवत हुई मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना

    परदेस में रहने वाले भक्तों ने भी प्रज्वलित किए मनोकामना ज्योति कलश

    भरत यादव 7999608199
    कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: हसदेव नदी के किनारे मां सर्वमंगला का भव्य मंदिर स्थित है जहां माता रानी अपने भक्तों की पुकार सुनती है ऐसी मान्यता है की मां सर्व मंगला अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है , यही कारण है कि माता सर्वमंगला पर असंख्य भक्तों की असीम श्रद्धा है। बता दे सर्वमंगला माता का मंदिर कोरबा जिले समेत पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रख्यात है।

    माना जाता है मंदिर का इतिहास लगभग 125 वर्ष पुराना है मंदिर प्रांगण में विष्णु मंदिर,काली मंदिर, हनुमान मंदिर, श्री राम मंदिर समेत अनेक मंदिरों की स्थापना की गई है, मंदिर प्रांगण में ही एक विशाल वट का वृक्ष भी है और इसी वट वृक्ष के नीचे मां का मंदिर है, इसके अलावा प्रांगण में ही मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित करने के लिए भवन का निर्माण भी कराया गया है।

    11000 मनोकामना ज्योति कलश से जगमगाया माता का दरबार

    सर्वमंगला मंदिर के राजपुरोहित, प्रबंधक एवं सर्वराकारा नमन पांडे ने बताया कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पर्व में सर्वमंगला मंदिर में तकरीबन 11000 मनोकामना ज्योति कलश प्रचलित किए जा रहे है, माता रानी के भक्तों ने विदेश से भी मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित करने रसीदे कटाई है, इनमें अमेरिका 04 ऑस्ट्रेलिया 01 और म्यांमार से 01 शामिल है. साथ ही कोरबा समेत अन्य जिलों से भी ज्योति कलश प्रचलित किये जा रहे हैं।

    राजपुरोहित एवं प्रबंधक नमन पांडे

    मंदिर आने वाले भक्तों के लिए उचित व्यवस्था : राजपुरोहित नमन पाण्डेय

    सर्वमंगला मंदिर के राजपुरोहित प्रबंधक एवं सर्वराकारा नमन पांडे ने बताया कि नवरात्रि पर्व में मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं जिसके मद्देनज़र मंदिर प्रबंधन द्वारा पूर्ण व्यवस्था की गई है मंदिर आने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी… धूप से बचने सेड व पीने का पानी की व्यवस्था सहित अनेक व्यवस्थाएं मंदिर प्रबंधन के द्वारा की गई है।

    पहले दिन हुई मां शैलपुत्री की पूजा : राजपुरोहित नमन पांडे

    राजपुरोहित नमन पांडे ने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिवस माता के नौ रूपों में मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना विधि विधान से की गई है. श्री नमन पांडे ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. NEWS की टीम को बताया आज से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है, इस पावन अवसर पर मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गई है । नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना के बाद मां शैलपुत्री की पूजा का विशेष महत्व है। शैल का अर्थ होता है हिमालय और पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण माता पार्वती को शैलपुत्री कहा जाता है। मां पार्वती भगवान शंकर की पत्नी हैं और उनका वाहन वृषभ यानी कि बैल है इसलिए उन्हें वृषभारूढ़ा भी कहते हैं। मान्यता है कि जो कोई भी श्रद्धा और विधि-विधान से मां शैलपुत्री की पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं और उसे हर प्रकार के कष्‍ट से मुक्ति मिलती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    जनगणना 2027: लिव-इन कपल्स को मिलेगा शादीशुदा का दर्जा, सरकार ने बदले नियम

    March 31, 2026

    गूंज उठा ढपढप: “जय श्री राम” के जयघोष में डूबा कोयलांचल, सुंदरकांड पाठ ने रचा भक्ति का विराट इतिहास 

    March 30, 2026

    झेरिया यादव समाज द्वारा सर्वमंगला मंदिर में 26 मार्च को विशाल भंडारा

    March 24, 2026
    Top Posts

    बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब; बुजुर्ग को ₹50,000 नगद , अनवर अली बने आदर्श दास के अलावा 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’

    March 31, 2026100

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सपरिवार पहुँचे हनुमंत कथा, महराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) का लिया आशीर्वाद

    March 30, 202647

    बागेश्वर धाम कथा के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, प्रशासन ने जारी किया रूट मैप

    March 28, 202644

    गूंज उठा ढपढप: “जय श्री राम” के जयघोष में डूबा कोयलांचल, सुंदरकांड पाठ ने रचा भक्ति का विराट इतिहास 

    March 30, 202641
    Don't Miss
    Sports

    पंजाब किंग्स का धमाका, गुजरात को हराकर दर्ज की शानदार जीत

    By Chhattisgarh ExpressApril 1, 20263

    SPORTS. कूपर कोनोली ने अपने डेब्यू मैच में यादगार पारी खेली और पंजाब किंग्स को…

    KBC से जीते 50 लाख, अब जेल की सलाखों के पीछे—अमिता तोमर पर बड़ा आरोप

    April 1, 2026

    मां बनी कातिल: दूसरी शादी के लिए बेटी को ट्रेन के सामने धकेला

    April 1, 2026

    मुंगेली हत्याकांड में खुलासा : 11 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग भी पकड़े गए, संपत्ति के लालच में भाई ने रची थी साजिश

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.