Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा: बरबसपुर में शराब दुकान खोलने के खिलाफ उग्र हुए ग्रामीण, चक्काजाम और जनआंदोलन की दी चेतावनी 

    August 1, 2026

    कटघोरा में पूर्व पीएम अटल जी की प्रतिमा में मिली खामी, उप अभियंता तत्काल निलंबित

    July 31, 2026

    महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों, नए कानूनी प्रावधानों तथा “गुड टच–बैड टच” विषय पर छात्रायें को किया गया जागरूक

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Blog»अपनी चिकित्सा से… राहत प्रदान करने के पुनीत कार्य की तुलना.. किसी और सेवा से नहीं की जा सकती: विधायक प्रेमचंद पटेल
    Blog

    अपनी चिकित्सा से… राहत प्रदान करने के पुनीत कार्य की तुलना.. किसी और सेवा से नहीं की जा सकती: विधायक प्रेमचंद पटेल

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressNovember 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    अपनी चिकित्सा से… राहत प्रदान करने के पुनीत कार्य की तुलना.. किसी और सेवा से नहीं की जा सकती: विधायक प्रेमचंद पटेल

     एनकेएच, मल्टीस्पेश्यालिटी हॉस्पिटल, कटघोरा का शुभारंभ, विधायक श्री पटेल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एनकेएच की सेवाएं बेहतर, कटघोरा क्षेत्र को भी मिलेगी मल्टीस्पेशलिटी सुविधा

    कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : सोमवार को शुभ घड़ी में कोरबा जिलावासियों को बेहतर और महानगरीय तर्ज पर उपचार सुविधा उपलब्ध करा रहे एनकेएच ग्रुप द्वारा एनकेएच, मल्टीस्पेश्यालिटी हॉस्पिटल (कटघोरा) का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रहे कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि दर्द से कराहते किसी मरीज की चिकित्सा प्रदान कर राहत देने के पुनीत कार्य की तुलना किसी और सेवा से नहीं की जा सकती। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एनकेएच की सेवाएं कोरबा ही नहीं, आस-पास के क्षेत्र व पूरे प्रदेश में पिछले एक दशक से सर्वोत्तम का पर्याय बन चुकी है। विश्वास के उस रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाते हुए अब कटघोरा में भी एनकेएच ग्रुप के मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल की चिकित्सा सेवाओं का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल सकेगां
    सोमवार को पुराना कटघोरा-बिलासपुर मार्ग में कटघोरा ब्रांच मल्टीस्पेश्यालिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर नगर पालिका कटघोरा के अध्यक्ष रतन मित्तल, उपाध्यक्ष बजरंग पटेल, कुलदीप मरकाम, ललिता डिक्सेना, मंडल अध्यक्ष धन्नू दुबे, ममता अग्रवाल, आत्मा नारायण पटेल, अर्चना अग्रवाल, मुरली साहू, पवन अग्रवाल, डॉ. शेख इश्तियाक, अशोक चवलानी सहित कटघोरा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक इस अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कटघोरा विधायक श्री पटेल ने कहा कि चिकित्सा सेवा की तुलना किसी दूसरी सेवा से नहीं की जा सकती। धरती पर चिकित्सक को भगवान का दर्जा दिया गया है, जो मरीज के प्राण की रक्षा करता है, उन्हें स्वस्थ करता है। कटघोरा जैसे विशाल क्षेत्र और इसके आसपास के लोगों के लिए एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे आज पूरा किया गया है। इसके लिए मैं एनकेएच परिवार को बधाई देता हूं और उनसे उम्मीद करता हूं कि एनकेएच अस्पताल का परिवार अपनी बेहतर सेवाओं से इस क्षेत्र के लोगों को भी लाभान्वित करेगा। चूँकि यह नेशनल हाईवे से लगा हुआ पूरा क्षेत्र है और आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, इनमें घायल, गंभीर रूप से घायल मरीजों को समय पर उपचार की आवश्यकता होती है। इसके अतिरिक्त और भी गंभीर मामलों में मरीजों को जिले से बाहर दूसरे बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। कटघोरा में मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की सुविधा मिल जाने से इस तरह की नौबत कम आएगी और समय रहते उपचार मिलने से प्राण की रक्षा हो सकेगी। श्री पटेल ने एनकेएच के डायरेक्टर डॉ. एस चंदानी सहित क्षेत्रवासियों को पुनः बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।


    लंबे से महसूस की जा रही थी जरुरत, आज पूरी हुई, पाली व पोड़ी-उपरोड़ा भी होंगे कवर

    कटघोरा में एनकेएच हॉस्पिटल प्रारंभ हो जाने से कटघोरा सहित इसके आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को नजदीक में ही हर तरह की बेहतर चिकित्सा सुविधा एक ही छत के नीचे मिल सकेगी। अक्सर देखा गया है कि कटघोरा से लेकर जिले के दूरस्थ इलाके से मरीजों को जिला मुख्यालय तक आने में काफी समय लग जाता है। इस बीच उन्हें जो त्वरित उपचार लाभ मिलना चाहिए, वह बाधित होता है। इस तरह की समस्या के मद्देनजर अब कटघोरा में भी जो पाली, पोड़ी-उपरोड़ा व आसपास के लोगों के लिए एक केंद्र बिंदु भी है, यहां सर्वसुविधायुक्त मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की ब्रांच प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।


    एनकेएच ने अमूल्य जिंदगी बचाने की कठिनाइयों को हराकर जीता विश्वास: डाॅ एस चंदानी

    हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने कहा कि वे पिछले 20 वर्षों से भी अधिक समय से रोगियों की सेवा में लगे हैं। दुर्घटना के दौरान हड्डी के साथ सिर में गंभीर चोट होने पर मरीज को बिलासपुर या रायपुर भेजा जाता था। दिल का दौरा पड़ने से समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण कई मरीज दम तोड़ देते थे। वक्त और जरुरी सुविधाओं के अभाव में उस दौर में हारने को मजबूर अमूल्य जीवन को बचाने कुछ करने का संकल्प लिया और उन कठिनाइयों को हराकर एनकेएच ने मरीजों का विश्वास जीता है। अब कोरबा में ही हृदय रोग के उपचार के सुविधा, जांच व ऑपरेशन की सुविधा मिल जाने से काफी लाभ शहर व जिला वासियों को मिल रहा है। मरीजों की इलाज के अभाव में असामयिक मौत न हो, इस उद्देश्य से एनकेएच ग्रुप द्वारा कोरबा सुपरस्पेशलिटी (एनएबीएच से मान्यता प्राप्त) के साथ-साथ चाम्पा, जमनीपाली व बालको के बाद अब कटघोरा में हॉस्पिटल की शुरूआत की गई है।


    चैबीस घंटे और सातों दिन एक छत के नीचे मिलेंगी यह सुविधाएं

    एनकेएच, मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (कटघोरा) में स्त्री एवं प्रसूति, जनरल सर्जन, जनरल मेडिसिन, शिशु रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों को एक छत के नीचे 24 घंटे सातों दिन रोगियों की सेवा के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इमरजेंसी सेवा भी यहां उपलब्ध रहेगी। बहुत जल्द ही इस अस्पताल में कई अन्य आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं भी उपलब्ध हो जाएंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों, नए कानूनी प्रावधानों तथा “गुड टच–बैड टच” विषय पर छात्रायें को किया गया जागरूक

    July 31, 2026

    डिजिटल हुआ कोरबा प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण: अब एक क्लिक पर घर बैठे YouTube पर देखें पूरा भव्य समारोह यूट्यूब पर ‘Korba Press Club’ सर्च देख सकेंगे लाइव प्रसारण

    July 23, 2026

    दीपका में तहसील और स्कूल के पास शराब दुकान खोले जाने का पार्षद ओर अधिवक्ताओं ने किया विरोध 

    June 21, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026577

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026382

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Big News

    कोरबा: बरबसपुर में शराब दुकान खोलने के खिलाफ उग्र हुए ग्रामीण, चक्काजाम और जनआंदोलन की दी चेतावनी 

    By Chhattisgarh ExpressAugust 1, 20268

    कोरबा: बरबसपुर में शराब दुकान खोलने के खिलाफ उग्र हुए ग्रामीण, चक्काजाम और जनआंदोलन की…

    कटघोरा में पूर्व पीएम अटल जी की प्रतिमा में मिली खामी, उप अभियंता तत्काल निलंबित

    July 31, 2026

    महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों, नए कानूनी प्रावधानों तथा “गुड टच–बैड टच” विषय पर छात्रायें को किया गया जागरूक

    July 31, 2026

    माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 2 अगस्त को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का होगा आगाज़..

    July 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.