कोरबा जिले में हुई दुर्घटना में 4 लोगों की मृत्यु, मुख्यमंत्री ने जताई गहरी संवेदना
मृतक के परिजनों को 9-9 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश
कोरबा 5 जुलाई 2024/ कोरबा जिले में कुएं में उतरने से 4 लोगों की हुए मृत्यु पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है तथा पीड़ित परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को 9-9 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये हैं। इसमें से 4-4 लाख रुपए आरबीसी 6-4 के अंतर्गत तथा मुख्यमंत्री की ओर से 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि शामिल है।