सर्वमंगला नगर के शिव मंदिर में अखंड रामायण कार्यक्रम का आयोजन
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर यादव परिवार ने कराया सत्संग एवं अखंड रामायण कार्यक्रम का आयोजन

कोरबा / गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर वार्ड क्रमांक 54 सर्वमंगला नगर दुरपा के शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड रामायण का आयोजन किया जा रहा है , रामायण कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्र से आए मानस मंडलीयों के द्वारा भगवान श्री रामचंद्र की गाथा को सुंदर गायन, वादन और वाचन के माध्यम से सुंदर प्रस्तुति दी जा रही है।




