Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    तटीय इलाकों में अलर्ट जारी 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी: मिनीमाता बांगो बांध के खुल सकते हैं गेट, नदी किनारे न जाने की अपील

    October 27, 2026

    सर्वमंगला नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा उत्सव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में हुआ रावण दहन

    October 23, 2026

    दुरपा के बड़े दशहरा मैदान में गरबा-डांडिया का भव्य समापन: प्रतिभागियों को मिला सम्मान

    October 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Entertainment»फरहान अख्तर: बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने की प्रेरणादायक कहानी
    Entertainment

    फरहान अख्तर: बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने की प्रेरणादायक कहानी

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    bollywood. फरहान अख्तर बॉलीवुड में एक फुल पैक धमाके की तरह काम करते हैं। वे एक प्रतिभाशाली अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, लेखक और कमाल के गायक भी हैं। फरहान का फिल्मों में सफर काफी रोमांचक रहा है। बॉलीवुड में उन्होंने बहुत ही कम समय में अपनी मेहनत से उन्होने फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। फरहान का जन्म 9 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था और वे अपना 51 वां जन्मदिन मना रहे हैं। फरहान बॉलीवुड के मशहूर लेखक और कवि जावेद अख्तर के बेटे हैं, उनकी माँ का नाम हनी ईरानी है, जोकि एक बॉलीवुड अभिनेत्री है। उनकी बहन जोया अख्तर भी निर्देशक और लेखिका हैं।

    अभिनेता फरहान ने फिल्म इंडस्ट्री में एक कदम आगे बढ़ते हुए ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन हाउस’ बनाया। जिसमें उनके पार्टनर रितेश सिधवानी हैं। साल 2001 में फरहान अख्तर ने ‘दिल चाहता है’ बनाई। इस फिल्म का लेखन व निर्देशन फरहान ने किया। इंडस्ट्री में आते ही उन्होंने अपना लोहा मनवाया। आमिर खान, अक्षय खन्ना और सैफ अली खान जैसी नई तिकड़ी को फरहान ने अपनी फिल्म ‘दिल चाहता है’ में लिया। फिल्म के कॉन्सैप्ट को खूब पसंद किया गया। नतीजा ये हुआ कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हिट हुई और फरहान की पहली ही फिल्म ने बेस्ट फीचर फिल्म हिंदी की श्रेणी में नेशनल अवॉर्ड जीता।

     

    फिल्मों में फरहान ने अपना सफर बतौर निर्देशक 2001 में आई फिल्म दिल चाहता है से शुरू किया था। जिसकी कहानी उनके पिता जावेद अख्तर ने ही लिखी थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी फिल्म प्रोड्यूस की, फरहान ने 1986 में आई अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म डॉन का रीमेक बनाया। यह फिल्म उस साल कि सबसे सफल फिल्म रही और आखिरकार वह 2008 में आई फिल्म रॉक ऑन से एक अभिनेता के रूप में उभर कर आए जिसमें उनकी काफी सराहना की गई थी साथ ही फिल्म में उनके द्वारा गाए गए गानों की भी तारीफ हुई। बॉलीवुड बैकग्राउंड से होने के बावजूद उन्होंने कभी किसी का सहारा नहीं लिया और अपने दम पर अपनी पहचान बनाई।

     

    फराहन को आमिर खान को रंग दे बसंती मिलने से पहले यह फिल्म ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था, जिसका अफ़सोस उन्हें आज भी है। दिल चाहता है, रॉक ऑन, जिन्दगीं ना मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो, मिल्खा सिंह, कार्तिक कालिंग कार्तिक, डॉन, शादी के साइड इफेक्ट्स, तलाश, फुकरे और लक बाई चांस उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों में से हैं।

     

    उन्हेंने ‘डॉन’ फिल्म शाहरुख खान को ऑफर करते हुए साफ कह दिया था कि वह डॉन में ऋतिक रोशन को लेना चाहते थे। लेकिन इस रोल के लिए मैच्योरिटी चाहिए जिसके लिए सिर्फ आप फिट बैठते हैं। इस प्रोजेक्ट पर दोनों की सहमति बनी और जब ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई तो इसने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। फरहान ने साल 2008 में एक नई कहानी पर काम करना शुरू किया। ये कहानी थी ‘रॉक ऑन’ की। अभिषेक कपूर ने ‘रॉक ऑन’ फिल्म को डायरेक्ट किया और पहली बार फरहान ने पर्दे पर बतौर ऐक्टर करियर की शुरुआत की। फिल्म के लिए फरहान ने करियर का दूसरा नेशनल अवॉर्ड जीता।

     

    फरहान तलाकशुदा हैं। उन्होंने साल 2017 में पत्नी अधुना भबानी से अलग होने का फैसला लिया। फरहान से 6 साल बड़ी अधुना एक हेयर स्टाइलिस्ट हैं दोनों का 3 साल तक अफेयर चला और फिर साल 2000 में इस कपल ने शादी कर ली। दोनों की शादी 16 साल चली। दोनों की दो बेटियां हैं शाक्या और अकीरा। फरहान और अधुना के तलाक की वजह ऐक्ट्रा मैरिटल अफेयर को बताया जाता है। ऐक्टर का नाम उनकी को-स्टार श्रद्धा कपूर से लेकर अदिति राव हैदरी संग भी जुड़ चुका है। वहीं अधुना को लेकर बताया जाता है कि वह अब निकोलो मोरिया को डेट कर रही हैं। निकोलो बॉलिवुड ऐक्टर डीनो मोरिया के भाई हैं।

     

    फराहन अख्तर  से जुड़े रोचक तथ्य

    1 -फरहान अख्तर फिल्म शोले को 50 बार देख चुके हैं, लेकिन उन्हें यह दीवार से बेहतर नहीं लगी।

    2-अख्तर ने फिल्म फिल्म दिल चाहता है का निर्देशन तब किया था जब उनकी माँ ने उन्हें घर से निकलने की धमकी दी थी। फराह अपने माँ को अपना सबसे बड़ा आलोचक मानते हैं।

    3-फिल्म जिंदगी मिलेगी ना दुबारा में फराहन ने काफी एडवेंचर किये।  लेकिन उन्हें अपनी असल जिंदगी में कॉकरोच से बेहद डर लगता है।

    Farhan Akhtar: Inspiring story of making his own identity in Bollywood
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    आसनसोल रैली में पीएम मोदी का TMC पर तीखा हमला, ‘4 मई के बाद गुंडाराज खत्म’

    April 10, 2026

    बॉलीवुड एक्ट्रेस ज़रीन खान पर टूटा दुखों का पहाड़, लंबी बीमारी के बाद माँ परवीन खान का निधन

    April 9, 2026

    “‘धुरंधर 2’ का महा-धमाका! 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, अब ‘दंगल’ के रिकॉर्ड पर नजर”

    April 8, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026590

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026403

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026393

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026314
    Don't Miss
    Administration

    तटीय इलाकों में अलर्ट जारी 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी: मिनीमाता बांगो बांध के खुल सकते हैं गेट, नदी किनारे न जाने की अपील

    By Chhattisgarh ExpressOctober 27, 202622

     तटीय इलाकों में अलर्ट जारी 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी: मिनीमाता बांगो बांध…

    सर्वमंगला नगर में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा उत्सव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में हुआ रावण दहन

    October 23, 2026

    दुरपा के बड़े दशहरा मैदान में गरबा-डांडिया का भव्य समापन: प्रतिभागियों को मिला सम्मान

    October 21, 2026

    सर्वमंगला नगर के बड़े मैदान में आज होगा रावण पुतला दहन, सज चुके हैं बाजार और उमड़ेगी भारी भीड़

    October 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.