पार्षद रामाधार पटेल की पहल से सर्वमंगला नगर में 23 जुलाई को लगेगा निःशुल्क नेत्र शिविर, मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री इलाज
कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़: अंधत्व मुक्त छत्तीसगढ़, रोशन छत्तीसगढ़’ अभियान के तहत जिले के नागरिकों को आंखों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए एक विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल, कोरबा द्वारा एक दिवसीय विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 23 जुलाई 2026 को आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के नागरिक अपनी आंखों की मुफ्त जांच करा सकेंगे। सर्वमंगला नगर वार्ड क्रमांक 62 के पार्षद रामाधार पटेल के पहल से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है।

शिविर से जुड़ी मुख्य जानकारियां
23 जुलाई 2026 समय सुबह 10:00बजे से दोपहर 2:00 बजे तक दुर्गा पंडाल, छोटे दशहरा मैदान, दुरपा (वार्ड क्रमांक 62), कोरबा शिविर आयोजित होगा। इस एक दिवसीय शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों को निम्नलिखित स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जाएंगी:
आंखों से जुड़ी आम समस्याओं की बारीकी से जांच।
जिन लोगों को धुंधला दिखने की शिकायत है, उनके चश्मे के नंबर की सटीक जांच।
मोतियाबिंद (Cataract) के लक्षणों की पहचान और विशेष परामर्श।
मोतियाबिंद मरीजों का होगा मुफ्त ऑपरेशन

विशेष राहत: शिविर के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि होगी, उन्हें घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। जांच के उपरांत चयनित मोतियाबिंद मरीजों का श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल द्वारा पूरी तरह से निःशुल्क इलाज और ऑपरेशन किया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने वार्ड क्रमांक 02 सहित पूरे कोरबा क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाएं। यदि आपके घर या आस-पास बुजुर्ग या ऐसे लोग हैं जिन्हें आंखों की समस्या है, तो उन्हें इस शिविर में जरूर लाएं ताकि ‘रोशन छत्तीसगढ़’ का सपना सच हो सके।
नोट : जांच के लिए आते समय अपना एक वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) साथ अवश्य लाएं।



