भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी “डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी” की मानद उपाधि से सम्मानित
कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News : भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित इंडो इंटरनेशनल इंटेलेक्चुअल कॉन्क्लेव-2026 के दौरान व्यवसाय प्रबंधन एवं समाज कार्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान गोपाल मोदी के प्रभावशाली नेतृत्व, उत्कृष्ट संगठन क्षमता, समाजसेवा के प्रति समर्पण तथा जनकल्याण के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली प्रतिष्ठित पहचान है। वर्षों से सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने, आमजन की समस्याओं के समाधान तथा सेवा कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें इस सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत किया गया। श्री मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव सेवा, समर्पण और संगठन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में भाजपा जिला कोरबा ने अनेक जनहितकारी अभियान, सामाजिक कार्यक्रम, सेवा गतिविधियाँ तथा संगठनात्मक कार्यों को सफलतापूर्वक संचालित किया है।


