Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मौसम ने ली करवट : शहर में शाम को तेज हवाओं के साथ फिर हुई बारिश बिजली भी कड़की 

    May 5, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘सजग कोरबा’ अभियान के तहत 75 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, वापस मिले 11.5 लाख के मोबाइल

    May 5, 2026

    सर्वमंगला नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, कहा- संस्कारों का आधार हैं ऐसे आयोजन

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Blog»जनसंपर्क विभाग के सुरजीत सिंह चौहान सहित मनोज और बसंत को मिला सम्मान
    Blog

    जनसंपर्क विभाग के सुरजीत सिंह चौहान सहित मनोज और बसंत को मिला सम्मान

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJune 26, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    लोकसभा निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का किया गया सम्मान

    जनसंपर्क विभाग के सुरजीत सिंह चौहान सहित मनोज और बसंत को मिला सम्मान

    कलेक्टर ने निर्वाचन से जुड़े सभी कर्मचारियों के कार्यों एवं दायित्वों की सराहना की

    कोरबा 25 जून 2024/ लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्मान किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने विभिन्न विभागों के कुल 79 अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन में सौपें गए दायित्वों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन हेतु धन्यवाद देते हुए प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मान किया। उन्होंने निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मिले सहयोग के लिए जिले के अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही जिले में निर्वाचन का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो पाया है।
    इस कड़ी में जनसंपर्क विभाग के सहायक सूचना अधिकारी श्री सुरजीत चौहान, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी जिला पंचायत श्री मनोज रजक, जिला समन्वयक श्री बसंत कुमार को निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने तथा चुनाव संबंधी प्रत्येक गतिविधियों को समाज के सामने प्रेस/मीडिया सोशल मीडिया में सकारात्मक रूप से प्रस्तुत करने में भूमिका निभाने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। चुनाव से संबंधित समाचारों का प्रमुखता से प्रकाशन, बैठकों/निरीक्षणों का कव्हरेज, मतदाता जागरूकता गतिविधियों, पेड न्यूज का चिन्हांकन सहित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, सोशल मीडिया में चलने वाली भ्रमित खबरों पर नजर रखने हेतु मीडिया अनुप्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति में नियोजित श्री भागवत प्रसाद साहू, श्री कुलदीप कुमार रात्रे, श्री प्रतीक कुमार साहू को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

    *विभिन्न विभागों के 79 अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र किया गया प्रदान-*
    इसी प्रकार निर्वाचन शाखा के निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री दीनदयाल भारद्वाज, सहायक प्रोग्रामर श्री शीतल अग्रवाल, सहायक ग्रेड-02 श्री प्रशांत दत्ता, श्री रामनिवास साहू, श्री शेख रिजवान, सहायक ग्रेड-03 श्री दु्रपद चन्द्र, श्री राजेश शुक्ला, श्री प्रशांत देवांगन,डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री मित्रेश शर्मा, भृत्य श्री पिताम्बर पटेल, श्री प्यारेलाल कंवर, श्री फूलसिंह कंवर, श्री चमरू राठिया, श्री खेमराज कंवर, श्री नंदनी सौसेरा, श्री मनोज तंबोली, श्री विनोद यादव, श्री ननकीराम साहू शामिल हैं। रामपुर विधानसभा के लिए नियोजित डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री भूपेन्द्र कुमार पोर्ते, सहायक ग्रेड-02 श्री राजकुमार कंवर, विधानसभा कोरबा के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री कुश कुमार देवांगन, भृत्य श्री शिवमंगल साहू, कटघोरा विधानसभा के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री गोपाल प्रसाद आदित्य, पाली-तानाखार विधानसभा के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री मनोहर लाल सोरठे, श्रीमती अष्वनी किरण को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। स्वीप गतिविधि एवं निर्वाचन प्रशिक्षण हेतु जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री चिराग ठक्कर, वेबकास्टिंग हेतु श्री सिद्धार्थ असाटी, निर्वाचन संबंधी आवेदन पत्रों के निराकरण हेतु स्टेनो श्री राजेन्द्र वैष्णव, भृत्य श्री भगवती प्रसाद पाटले, शिकायत सेल में नियोजित डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री संजय राजवाड़े, सहायक ग्रेड-03 श्री अनिल विश्वकर्मा, एमसीसी षाखा से श्री गोरेलाल पैंकरा, श्री नवीन कुमार यादव, सामान्य प्रेक्षक के लायजनिंग अधिकारी श्री रमेश कुमार अग्रवाल, श्री अमन कुमार राम, व्यय लेखा शाखा के लेखापाल श्री विजय कुमार साहू, श्री रामायण सिंह कंवर को सम्मानित किया गया।
    प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले अन्य कर्मचारियों में श्री अरविन्द प्रजापति, श्री सतानंद जांगड़े, श्री विकास कुमार कौशिक, श्री पुरूषोत्तम प्रसाद साहू, श्री संजू कुमार पाटले, श्री प्रशांत कुमार पैंकरा, श्री सुजीत कुमार पाटले, श्री अरूणेन्द्र मिश्रा, श्री जगजीत सिंह, श्री मनोज साहू, श्री नरेन्द्र कुमार मिरी, श्री योगेश कुमार राठौर, सुश्री शिखा ठाकुर, श्री परमेश्वर साहू, श्री विमल कुमार भगत, श्री कमलेश जायसवाल, श्री पुष्पेन्द्र कुमार, श्री अजय अनंत, श्री अनिल रात्रे, श्री जागेश्वर यादव, श्री तिजाउ राम राजपूत, श्री मुकुन्द राम, श्री रामायण श्रीवास, श्री मनोहर लाल कैवर्त, श्री दादूलाल पटेल, श्री जीवन लाल कर्ष, परवीन बेगम, किरण तिवारी, वीना महतो, उर्मिला प्रिया पाटले, सनियारो लकड़ा, अन्नुपूर्णिमा कंवर, हेमलता राठौर, रेखा चौहान, आल्मा कुजुर, वंदना सिंह शामिल हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संबित मिश्रा, निगमायुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग, श्री अनुपम तिवारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    तपती धूप में ‘अमृत’ सा सुकून: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने राहगीरों के लिए खोला शीतल शरबत मंदिर 

    April 21, 2026

    हर समाज के चहेते बने मंत्री लखनलाल, दो साल में ही विभिन्न समाजों के लिए 52 विकास कार्यों की रखी नींव

    April 12, 2026

    बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब; बुजुर्ग को ₹50,000 नगद , अनवर अली बने आदर्श दास के अलावा 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’

    March 31, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026290

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026255

    सर्वमंगला नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, कहा- संस्कारों का आधार हैं ऐसे आयोजन

    May 5, 2026188

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026160
    Don't Miss
    Big News

    मौसम ने ली करवट : शहर में शाम को तेज हवाओं के साथ फिर हुई बारिश बिजली भी कड़की 

    By Chhattisgarh ExpressMay 5, 2026134

    मौसम ने ली करवट : शहर में शाम को तेज हवाओं के साथ फिर हुई…

    कोरबा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘सजग कोरबा’ अभियान के तहत 75 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, वापस मिले 11.5 लाख के मोबाइल

    May 5, 2026

    सर्वमंगला नगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए मंत्री लखन लाल देवांगन, कहा- संस्कारों का आधार हैं ऐसे आयोजन

    May 5, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का समाधान समारोह 2026: लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन

    May 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.