नेशनल स्पोर्ट्स मे डी.ए.व्ही. कुसमुंडा ने परचम लहराया


नेशनल स्पोर्ट्स मे डी.ए.व्ही. कुसमुंडा ने परचम लहराया

 

रिपोर्टर : महेंद्र राठौर

कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस – डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल कुसमुंडा के छात्र छात्राओं ने दिल्ली के खेलगाव महा माया स्पोर्ट्स स्टेडियम, गाजियाबाद में 2 से 4 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले नेशनल स्पोर्ट्स मीट 2024 में
21 खिलाडियों ने खेल शिक्षक गायत्री साहू एवं कमलेश देवांगन के कुशल प्रशिक्षण मे विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शाला को गौरांवित किया। देश के विभिन्न डी.ए.व्ही. स्कूलों से आए हुए खिलाडियों में डी.ए.व्ही. कुसमुंडा के चंचल खूंटे, अंशिका साहू, लवन्या प्रधान, हर्षिता साहू और लवन्या साह ने प्रतिस्पर्धी टीम उड़ीसा, राजस्थान एवं हरियाणा को मात देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। कबड्डी बालिका 14 वर्ष आयु वर्ग मे एवं टाइक्वांडो मे रजत पदक प्राप्त किया।


वहीं दूसरी ओर सौभ्य पाण्डेय ने 56 कि.ग्रा वजन वर्ग में गुजरात, चंडीगढ़, तेलंगाना की टीम का सामना करते हुए आंध्र प्रदेश को हराते हुए कांस्य पदक अर्जित किया। डी.ए.व्ही संस्थान के केंद्रीय प्रमुख श्री सूरी ने अपने कर कमलों से पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। विद्यार्थियों के इस शानदार उपलब्धि के लिए विद्यालय प्रबधन के प्रमुख राजीव मिश्रा महाप्रबंधक कुसमुंडा परियोजना, व प्राचार्य सी.एम. पाण्डेय ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है।