Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रशासनिक लापरवाही: सर्पदंश से मृत मवेशियों के मुआवजे की फाइल अटकी,  परेशान हितग्राही

    June 23, 2026

    जुआ फड़ पर रजगामार पुलिस ने की छापामार कार्यवाही-पुलिसकर्मी सहित कई गिरफ्तार

    June 23, 2026

    बालको का जुबली पार्क बना सामुदायिक विकास का नया केंद्र, सभी आयु वर्ग के लिए आधुनिक सुविधाएं

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Chhattisgarh»Chhattisgarh»चांपा पुलिस ने फ्लोरा मैक्स कंपनी के धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी को किया गिरफ्तार, कोरबा का भी एक युवक शामिल
    Chhattisgarh

    चांपा पुलिस ने फ्लोरा मैक्स कंपनी के धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी को किया गिरफ्तार, कोरबा का भी एक युवक शामिल

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressNovember 30, 2024No Comments2 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

     जांजगीर-चाम्पा । चांपा पुलिस ने फ्लोरा मैक्स कंपनी के धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी शुरू कर दी है। मामले में 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से नोट गिनने की मशीन भी बरामद की गई है।

    दरअसल चांपा थाना में श्रीमती निरा साहू निवासी दारंग थाना चांपा जिला जांजगीर-चाम्पा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 25अप्रैल 2023 से लगातर आरोपी कंपनी का डारेक्टर अखिलेश सिंह एवं उनके अन्य साथियों द्वारा संगठित होकर फ्लोरा मैक्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी संचालित कर रहे थे, जिसका मुख्य ब्रांच कोरबा था एवं चाम्पा में शाखा खोलकर एक व्यवसायिक स्कीम के तहत आम नागरिकों एवं सदस्यों से 30-30 हजार रुपये जमा कराते थे तथा हर माह प्रत्येक सदस्य को 2700 रूपया देने का वादा करते थे तथा सदस्यों को 35000 रूपया का समान जैसे साड़ी, बर्तन, जूते, आभूषण बेनटेक्स आदि सामान बेचने के लिए देते थे और उक्त समान को बेचकर पुनः 35000 हजार रूपये कंपनी में जमा करते थे। जिसमें से सदस्यों को 3500 रूपये कमीशन मिलता था।

    यदि कोई सदस्य समान नही लेता था उसे सिर्फ हर माह 2700 रूपये 24 माह तक देने का झांसा देते थे। इसके अतिरिक्त सदस्यों द्वारा अपने अंदर में जितना सदस्य जोड़े उन सदस्यों के हिसाब से प्रति महिना 300 रूपया कमीशन के रूप में देते थे जिसकी लालच में आकर ग्रामीण के लोगों द्वारा विभिन्न बैंको से लोन लेकर 30-30 हजार रूपया जमा किया गया है। कंपनी द्वारा सदस्यों को पिछले 4 माह से वादा की गई 2700 रूपए देना बंद कर फरार हो गए की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध 25 नवंबर 2024 के थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 517/2024 धारा 318(2), 318(4), 111(1) (iii), 3(5) BNS एवं 6,10 छत्तीसगढ़ निवेशकों का संरक्षण अधिनियम, 2005 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    धोखाधड़ी जैसे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए  विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु अति. पुलिस अधीक्षक  उमेश कश्यप के नेतृत्व में टीम गठित किया गया था। गठित टीम द्वारा आरोपियों का लगातार पतासाजी की जा रही थी । इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर अलग-अलग जगहों से आरोपी  ईश्वर दास महंत (ब्रांच मैनेजर शाखा चाम्पा ओमसिटी) निवासी लीमगांव थाना उरगा जिला कोरबा,  संतोष दास मानिकपुरी (ब्रांच मैनेजर शाखा चाम्पा ओमसिटी) निवासी रोगदा थाना नवागढ़ जिला जांजगीर-चाम्पा,  गोपी किशन सुखसारथी (कंपनी कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर) निवासी लहंगा थाना बाराद्वार जिला सक्ती को पकड़ा।

    घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए। जिन्होंने लगभग 10-10 लाख रूपये लेना स्वीकार किए। आरोपियों से एवं कार्यालय से उपयोग किए कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, लैपटॉप, नोट गिनने का मशीन, रजिस्टर एवं प्रचार-प्रसार की समाग्री को बरामद किया गया जाकर आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

    विवेचना के दौरान यह जानकारी आई है कि गिरफ्तार तीनों आरोपी कंपनी के डारेक्टर अखिलेश सिंह, राजू सिंह निवासी कोरबा एवं उनके सक्रिय सहयोगी साथियों के साथ मिलकर पिछले लगभग 19-20 माह से लुभावना स्कीम को चला रहे थे। कंपनी के डारेक्टर अखिलेश सिंह, राजू सिंह कोरबा कोतवाली के इसी तरह के अन्य मामले में कोरबा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त चाम्पा थाना के मामलें में वांछित अन्य आरोपीगण को भी कोरबा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जल्द ही चाम्पा पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन कर विधिवत उन्हें भी गिरफ्तारी की जावेगी । इस तरह अभी तक जांच में पाया गया है कि जांजगीर चाम्पा जिले से 2700 लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

    जांजगीर-चांपा पुलिस आम जनता से अपील की है कि ऐसी धोखाधड़ी योजनाओं से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।उपरोक्त आरोपियों की गिरफ्तारी कार्यवाही में अति पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के नेतृत्व में SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार, निरीक्षक नरेश पटेल थाना प्रभारी चाम्पा, उप निरीक्षक दिलीप सिंह, उप निरीक्षक पारस पटेल सायबर सेल प्रभारी एवं सायबर सेल टीम से सउनि विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा तथा सहायक उप निरीक्षक  मुकेश पाण्डेय थाना चाम्पा का सराहनीय योगदान रहा।

    a youth from Korba also involved Pa police arrested 3 accused in the fraud case of Flora Max company
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    जुआ फड़ पर रजगामार पुलिस ने की छापामार कार्यवाही-पुलिसकर्मी सहित कई गिरफ्तार

    June 23, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को किया नमन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    June 23, 2026

    आखिर कब सुरक्षित होंगी खदानें ?… कुसमुंडा में एक और हादसे ने ली ऑपरेटर की जान, सुरक्षा मानकों की खुली पोल

    June 22, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026323

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026302

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026265

    SECL की नीतियों के खिलाफ किसानों ने खोला मोर्चा, 10 मई को जेलपारा गेवरा में ‘महापंचायत’ का आह्वान

    May 9, 2026215
    Don't Miss
    Breaking news

    प्रशासनिक लापरवाही: सर्पदंश से मृत मवेशियों के मुआवजे की फाइल अटकी,  परेशान हितग्राही

    By Chhattisgarh ExpressJune 23, 202618

    कब सुधरेगा सिस्टम : सर्पदंश से मृत मवेशियों के मुआवजे की फाइल अटकी,  परेशान हितग्राही…

    जुआ फड़ पर रजगामार पुलिस ने की छापामार कार्यवाही-पुलिसकर्मी सहित कई गिरफ्तार

    June 23, 2026

    बालको का जुबली पार्क बना सामुदायिक विकास का नया केंद्र, सभी आयु वर्ग के लिए आधुनिक सुविधाएं

    June 23, 2026

    विस्थापन के बाद ग्राम बुड़बुड़ में अधूरी सुविधाएं: बच्चों का भविष्य और सुरक्षा दांव पर

    June 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.