शशिकांत डिक्सेना छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा के नए जिलाध्यक्ष
कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की कोरबा जिला इकाई की नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन पंचवटी भवन के सभागार में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश तिवारी की उपस्थिति में जिले के सभी ब्लॉक इकाइयों के पदाधिकारी एवं सदस्य सम्मिलित हुए।
शशिकांत डिक्सेना निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित
बैठक में सर्वसम्मति से शशिकांत डिक्सेना को कोरबा जिला इकाई का नया जिलाध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।
प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना को बधाई देते हुए संगठन को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने जल्द से जल्द जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी के गठन पर जोर दिया, ताकि संगठन की सक्रियता और प्रभावशीलता में वृद्धि हो।
महापौर संजुदेवी राजपूत नें दी शुभकामनाएं
कोरबा की महापौर संजुदेवी राजपूत ने भी पंचवटी भवन पहुंचकर शशिकांत डिक्सेना को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
शशिकांत डिक्सेना ने अपने चयन पर प्रदेशाध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश तिवारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जिले के सभी इकाई पदाधिकारियों के साथ मिलकर संगठन के विस्तार और समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संभागीय उपाध्यक्ष श्रीधर नायडू, संभागीय सचिव अमरीक सिंह सहित जिले के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन की प्रगति में सहयोग का आश्वासन दिया।
यह बैठक संगठन की आगामी गतिविधियों और रणनीतियों पर चर्चा के साथ संपन्न हुई, जिसमें पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।