Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शिक्षक बन कलेक्टर ने पढ़ाया भौतिकी का पाठ, विद्यार्थियों से संवाद कर दिया परिश्रम कर आगे बढ़ने का ज्ञान

    August 5, 2026

    अग्रवाल सभा दर्री -जमनीपाली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न 

    August 5, 2026

    गजनी’ और ‘लगान’ फेम मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन, ब्लड कैंसर से थे पीड़ित

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Crime News»जवानों ने ध्वस्त किया नक्सलियों का 62 फीट ऊंचा स्मारक, सर्च ऑपरेशन में हथियार बनाने का सामान बरामद
    Crime News

    जवानों ने ध्वस्त किया नक्सलियों का 62 फीट ऊंचा स्मारक, सर्च ऑपरेशन में हथियार बनाने का सामान बरामद

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressDecember 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बीजापुर।  तर्रेम थाना क्षेत्र में संवेदनशील गांव कोमटपल्ली में नक्सलियों द्वारा बनाया गया 62 फीट के नक्सली स्मारक को सुरक्षा बल के जवानों ने ध्वस्त कर दिया है। बताया गया है कि यह नक्सलियों का कोर इलाका माना जाता है।

    जानकारी के अनुसार वाटेवागु कैम्प स्थापना के बाद डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा, बीडीएस व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी ने ग्राम कोमटपल्ली के जंगल में स्थापित नक्सलियों के 62 फीट के विशाल स्मारक को ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ ऑप्स सेक्टर देवेंद्र सिंह नेगी, एसपी जिंतेंद्र कुमार यादव, कोबरा 210 कमांडेंट अशोक कुमार, कोबरा कमांडेंट 205 नरेश पवार, एएसपी मयंक गुर्जर, कमांडेंट 222 विजेंद्र कुमार, डीएसपी महंत कुमार सिंह व डीएसपी तिलेश्वर व अन्य अफसर तथा बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे।

    हथियार बनाने का सामान व उपकरण बरामद-  सुरक्षाबलों के जवानों ने सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा जंगल में छुपाकर रखा गया हथियार बनाने का सामान व उपकरण बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के वाटेवागु में फोर्स का नया कैम्प स्थापित किया गया है। सोमवार को कैम्प से डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा व सीआरपीएफ की साझा टीम नक्सल विरोधी अभियान पर कोमटपल्ली की तरफ निकली हुई थी।

    सर्चिंग के दौरान कोमटपल्ली के जंगल पहाड़ में नक्सलियों द्वारा बड़े चट्टानों के बीच हथियार बनाने के उपकरण व सामान छुपा रखा था, जिसे जवानों ने बरामद किया है। बताया गया है कि नक्सली डंप में वेल्डिंग मशीन मय नोजल, आक्सीजन सिलेंडर, गैस वेल्डिंग में उपयोग होने वाला आठ डिब्बा पावडर, 1 नग इन्वेटर, 5 नग स्टेबलाइजर, 3 नग स्टील कंटेनर, 3 नग कमर्शियल मोटर, 3 नग ब्लोअर धौकनी मशीन, 1 नग ग्लैण्डर मोटर, 200 नग वेल्डिंग रॉड,छोटे बड़े लोहे टुकड़े रॉड, 3 नग खाली मैग्जीन, 65 नग इलेक्ट्रिक स्वीच, 8 नग रायफल सिलिंग व 2 नग पोच बरामद किया गया है। बताया गया है कि कैम्प खुलने के बाद क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है।

    Soldiers demolished 62 feet high monument of Naxalites weapons making material recovered during search operation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    सामूहिक सहयोग की अनूठी मिसाल: दीपका वर्कशॉप परिवार ने कराया अनाथ युवक और गरीब युवती का विवाह

    June 27, 2026

    अब आसमान से निगरानी, अवैध उत्खनन कर भाग रहे 3 वाहन जब्त; अब रात के अंधेरे में भी नहीं बच सकेंगे खनन माफिया

    June 26, 2026

    जुआ फड़ पर रजगामार पुलिस ने की छापामार कार्यवाही-पुलिसकर्मी सहित कई गिरफ्तार

    June 23, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026577

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026382

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Administration

    शिक्षक बन कलेक्टर ने पढ़ाया भौतिकी का पाठ, विद्यार्थियों से संवाद कर दिया परिश्रम कर आगे बढ़ने का ज्ञान

    By Chhattisgarh ExpressAugust 5, 20266

    शिक्षक बन कलेक्टर ने पढ़ाया भौतिकी का पाठ, विद्यार्थियों से संवाद कर दिया परिश्रम कर…

    अग्रवाल सभा दर्री -जमनीपाली की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न 

    August 5, 2026

    गजनी’ और ‘लगान’ फेम मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन, ब्लड कैंसर से थे पीड़ित

    August 5, 2026

    नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री लखनलाल देवांगन…… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

    August 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.