Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा सहित इन जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी…

    July 26, 2026

    सर्वमंगला नगर : स्वामी आत्मानंद स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले अतिथियों ने कहा— ‘किताबों से दोस्ती करें, मोबाइल से रहें दूर’

    July 26, 2026

    कार्बन फैक्ट्री हादसा: 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खरमोरा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में आग पर पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Breaking news»T20 वर्ल्ड कप: संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी, वेस्टइंडीज को रौंदकर भारत सेमीफाइनल में
    Breaking news

    T20 वर्ल्ड कप: संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी, वेस्टइंडीज को रौंदकर भारत सेमीफाइनल में

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMarch 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    T20 वर्ल्ड कप: संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी, वेस्टइंडीज को रौंदकर भारत सेमीफाइनल में

    संजू सैमसन ने खेली 50 गेंद में 97 रन की शानदार पारी, वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हारा

     भरत यादव /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस

    कोलकाता (भारत ) : भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के एक करो या मरो वाले मैच में वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। इस जीत के हीरो रहे विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन जिनकी मात्र 50 गेंद में 194 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 97 रनों की आतिशी पारी ने कैरेबियाई गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए। संजू सैमसन ने अपनी पारी में 12 चौके और 4 गगन चुंबी छक्के मारे,भारत की इस जीत ने न केवल करोड़ों फैंस को जश्न मनाने का मौका दिया, बल्कि 2016 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के हाथों मिली हार का बदला भी ले लिया।

     

    वेस्टइंडीज का दमदार स्कोर: 195 रनों की चुनौती

    मैच की शुरुआत में भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने हालांकि धीमी शुरुआत ली लेकिन देखते ही देखते निर्धारित 20 ओवरों में स्कोर बोर्ड पर 195 रनों का विशाल लक्ष्य रख दिया कैरेबियाई पावर-हिटर्स ने मैदान के हर कोने में चौके-छक्कों की बरसात की, जिससे एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया के लिए यह राह मुश्किल होगी।

    सैमसन का ‘तूफान’ और 2016 का हिसाब बराबर

    196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही भारतीय ओपनर जोड़ी  अभिषेक शर्मा और इशान शर्मा केवल 10-10 रन बनाकर आउट हो गए , जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंद में 18 रन ही बना पाए…वहीं तिलक वर्मा ने 15 गेंद का सामना करते हुए 27 रनों की बेहतरीन पानी खेली, हार्दिक पांड्या ने 14 गेंद का सामना करते हुए 17 रन बनाए जबकि शिवम दुबे ने आखिर के ओवर में 4 गेंद खेलकर 8 रनों का योगदान दिया। लेकिन मैच में असली चमक संजू सैमसन के बल्ले से निकली। सैमसन ने मैदान पर उतरते ही इरादे साफ कर दिए थे। अपने शानदार खेल से मैच का पूरी तरह से पासा पलट दिया। संजू सैमसन केवल 50 गेंद खेलकर नाबाद 97 रन बनाएं उनकी बल्लेबाजी में
    धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण नजर आया।

    इस जीत के साथ ही भारत ने 2016 टी20 वर्ल्ड कप के उस दर्दनाक सेमीफाइनल का बदला भी ले लिया, जहां वेस्टइंडीज ने भारत को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। आज के मैच ने साबित कर दिया कि टीम इंडिया अब किसी भी चुनौती के लिए तैयार है।

    अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से महामुकाबला

    ग्रुप स्टेज में वेस्टइंडीज को धूल चटाने के बाद अब भारत का अगला पड़ाव सेमीफाइनल है। खिताब की ओर कदम बढ़ाते हुए अब भारत की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी। यह मुकाबला बेहद हाई-वोल्टेज होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में चल रही हैं। 5 मार्च को मुंबई में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा जबकि पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

    संजू सैमसन की यह 97 रनों की यह पारी T20 वर्ल्ड कप में किसी भी भारतीय खिलाड़ी की सबसे बड़ी पारी है। बता दें यह यादगार पारियों में से एक गिनी जाएगी। उन्होंने न केवल रन बनाए, बल्कि टीम को जीत की दहलीज के पार ले जाकर ही दम लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    खेत में रोपा लगा रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन की मौत; छुरी क्षेत्र में शोक की लहर

    July 25, 2026

    कोरबा में बेजुबान के लिए देवदूत बना त्रिपाठी परिवार, कुत्तों के चंगुल से बसंता पक्षी को बचाकर त्रिपाठी परिवार ने दी नई जिंदगी, जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू

    July 25, 2026

    अपराधों की रोकथाम और ‘प्रिवेंटिव पुलिसिंग’ को प्रभावी बनाने आईजी राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में उच्च स्तरीय पुलिस कार्यशाला आयोजित

    July 24, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026575

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026379

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026307

    Breaking news छुरीकला राज ज्वेलर्स कांड: एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जारी की नकाबपोशों की तस्वीरें, पहचान बताने वाले को नगद पुरस्कार, नाम रहेगा गुप्त

    July 3, 2026275
    Don't Miss
    Big News

    कोरबा सहित इन जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी…

    By Chhattisgarh ExpressJuly 26, 20261

    कोरबा सहित इन जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी…. कोरबा /…

    सर्वमंगला नगर : स्वामी आत्मानंद स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले अतिथियों ने कहा— ‘किताबों से दोस्ती करें, मोबाइल से रहें दूर’

    July 26, 2026

    कार्बन फैक्ट्री हादसा: 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खरमोरा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में आग पर पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं

    July 25, 2026

    खेत में रोपा लगा रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन की मौत; छुरी क्षेत्र में शोक की लहर

    July 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.