Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा प्रेस क्लब ने तिलक भवन में रखी शोक सभा: वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया को दी श्रद्धांजलि

    November 10, 2026

    दीपका-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दो घायल

    November 10, 2026

     प्रेस क्लब सदस्य पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन आज होगा अंतिम संस्कार

    November 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Korba»चिरमिरी के लोगों ने एक स्वर में कहा- हम सब महंत के साथ
    Korba

    चिरमिरी के लोगों ने एक स्वर में कहा- हम सब महंत के साथ

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressMarch 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कार्यकर्ताओं के दम पर हम लड़ेंगे चुनाव : ज्योत्सना महंत

    सांसद ने ली प्रेसवार्ता व कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
    मितानिन मिलन समारोह में भी शामिल हुईं

    कोरबा /लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने संसदीय क्षेत्रांतर्गत पहुँच कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में एकजुटता से काम करने का आह्वान किया। मितानिन मिलन समारोह में शामिल होकर उनके द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में मैदानी स्तर पर किये जा रहे कार्यों को सराहा।

    इस दौरान ज्योत्सना महंत ने चिरमिरी में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बैकुंठपुर-कोरिया-चिरमिरी व एमसीबी जिला सहित कोरबा संसदीय क्षेत्र में आने वाले सभी गांव व शहरी क्षेत्र का समुचित विकास करेंगे। कोरबा-जीपीएम व बैकुंठपुर-कोरिया-चिरमिरी व एमसीबी जिला में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में लगातार प्रयास किया गया है, जिसका परिणाम सामने आया है कि कोरबा में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हुआ है और आज 250 छात्र-छात्राएं डॉक्टर बनने की पढ़ाई कर रहे हैं। आने वाले समय में संसदीय क्षेत्र के अन्य जिलों में भी बेहतर स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा और मूलभूत सेवाओं व सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत रहंूगी। संसदीय क्षेत्रवासियों का मुझे व महंत परिवार को हमेशा से स्नेह व आशीर्वाद मिलता रहा है और पूरा विश्वास है कि आगे भी यह स्नेह बना रहेगा।
    भाजपा प्रत्याशी को लेकर सवाल पर ज्योत्सना महंत ने कहा कि मेरी तरह वह भी महिला हैं। ये अलग बात है कि वह हमारे विपक्ष में चुनाव लड़ रही हैं,

    मगर मैं उनके खिलाफ कुछ नहीं कहूँगी। मैं और डॉ. चरणदास महंत कबीर पंथ के हैं। हम कबीर पंथी सादगी से रहते हैं और सादगी से चुनाव लड़ते हैं। सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ता महत्वपूर्ण होते हैं और कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ते और जीतते हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड के मामले में कहा कि यह ऊपर की बात है और भाजपा को इसका जवाब देना चाहिये।
    सांसद ने अपने भेंट-मुलाकात के दौरान चिरमिरी के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन कर उत्कल समाज के लोगों से मुलाकात की व डोमनहील बाजार में नुक्कड़ सभा कर अपनी बात रखी। वहीं छोटा बाजार में कपूर सिंह व डफई निवासी विकास कुमार के निवास में भेंट-मुलाकात की। वार्ड क्रमांक 20 छोटा बाजार में भेंट-मुलाकात के दौरान आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना व कांग्रेस के पक्ष में समर्थन व आशीर्वाद मांगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    आखिर कब सुरक्षित होंगी खदानें ?… कुसमुंडा में एक और हादसे ने ली ऑपरेटर की जान, सुरक्षा मानकों की खुली पोल

    June 22, 2026

    नकल के एवज में मांगी रिश्वत, वीडियो सामने आने पर कर्मचारी सस्पेंड

    June 22, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026590

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026404

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026403

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026314
    Don't Miss
    Big News

    कोरबा प्रेस क्लब ने तिलक भवन में रखी शोक सभा: वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया को दी श्रद्धांजलि

    By Chhattisgarh ExpressNovember 10, 202616

    कोरबा प्रेस क्लब ने तिलक भवन में रखी शोक सभा: वरिष्ठ पत्रकार स्व. हरिराम चौरसिया…

    दीपका-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर खड़े ट्रेलर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दो घायल

    November 10, 2026

     प्रेस क्लब सदस्य पत्रकार हरिराम चौरसिया का निधन आज होगा अंतिम संस्कार

    November 9, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन: डिजिटल पत्रकारिता की आड़ में अवैध वसूली और भयादोहन पर प्रभावी कार्यवाही की मांग

    November 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.