Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    October 2, 2026

    पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने किया रक्तदान, नगर निगम सभागार में आयोजित हुआ साइबर चौपाल एवं रक्तदान शिविर

    October 2, 2026

    दीपका नगर पालिका को कांग्रेस का अल्टीमेटम: 15 दिन में जनसमस्याएं दूर नहीं हुईं, तो होगा घेराव

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Korba»एक साथ एक ही समय पर सर्वाधिक पौधे रोपित कर जिले ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
    Korba

    एक साथ एक ही समय पर सर्वाधिक पौधे रोपित कर जिले ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJuly 15, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    एक साथ एक ही समय पर सर्वाधिक पौधे रोपित कर जिले ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    2273 पौधे लगाकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कीर्तिमान किया स्थापित

    वृक्ष हमें जीवन जीने का देते हैं संदेश : कलेक्टर श्री वसंत

    कोरबा 15 जुलाई 2024/ कोरबा जिले के ग्राम भालूसटका में वनमण्डल कोरबा द्वारा आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों के द्वारा एक साथ एक ही समय पर, एक ही स्थान पर सर्वाधिक 2273 पौधे रोपित करके जिलेवासियों द्वारा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया। इस अवसर पर वाणिज्य, उद्योग व्यापार एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सभी नागरिक, ग्रामीण, स्कूली बच्चे पेड़ अवश्य लगाएं। पेड़ लगाने के साथ ही उसके पुष्पित व पल्लवित होने तक उसकी देखभाल एवं सिंचाई की व्यवस्था जरूर करें।

    श्री देवांगन ने कार्यक्रम में पीपल का पौधा लगाकर एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मां अपने बच्चों को हमेशा प्यार करती है और बच्चों को भी दुनिया में सबसे प्यारी मां ही लगती है। मां के नाम से हम पेड़ लगाएंगे तो स्वभाविक रूप से पेड़ के प्रति हमारा गहरा लगाव रहेगा और हम पेड़ के बढ़ने तक उसकी देखरेख करेंगे। प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय ने भी एक पेड़ मां के नाम लगाकर प्रदेश भर में पेड़ लगाकर अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक नगरी कोरबा में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। पेड़ों से हमें फल, फूल, औषधि, लकड़ी आदि बहुमूल्य वस्तुएं प्राप्त होती है। पेड़ से हमें शुद्ध वायु मिलती है जो जीवन के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा हम सभी को बाग-बगीचे, बाड़ी, कार्यालय परिसर में पेड़ जरूर लगाना चाहिए। हर व्यक्ति मां के नाम पर पेड़ लगाए जिससे हमारा जिला और प्रदेश में हरियाली आ सके। मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों से अपील की जब अपनी पंचायतों में जाएं तो वहां पर ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने के लिए प्रेरित करें, ताकि मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री की मंशानुसार प्रदेश में जिले एवं प्रदेश में हरियाली का वातावरण बने।

    वनमहोत्सव कार्यक्रम में 11 स्कूलों के सैकड़ों बच्चों, नगर निगम एवं वन विभाग के कर्मचारियों ने भालूसटका ग्राम में एक ही समय में एक स्थान पर 2273 पौधे लगाकर सर्वाधिक पौधारोपण का रिकॉर्ड बनाया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने वनमण्डलाधिकारी श्री अरविंद पीएम को सर्वाधिक पौधरोपण का प्रमाण पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। साथ ही मंत्री श्री देवांगन द्वारा सेंट जेवियर स्कूल, न्यू ऐरा स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर बुधवारी, निर्मला स्कूल कोसाबाड़ी एवं रिसदी के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को पौधरोपण हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रामपुर विधायक श्री फूलसिंह राठिया, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, डीएफओ कोरबा श्री अरविंद पीएम, श्रीमती सोनल शर्मा गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ की प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों द्वारा भी फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।
    रामपुर विधायक श्री राठिया ने अभियान के तहत सभी ग्रामों में पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मैने भी बहुत से फलदार एवं छायादार पेड़ लगाए हैं तथा मैं अन्य ग्रामीणों को भी प्रेरित करता हूं। पेड़ों से आजीवन फल और छाया तो मिलती ही है इसके साथ-साथ बढ़ते तापमान को कम करने में भी सहायक हैं। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के उपलक्ष्य में कहा कि वनमण्डलाधिकारी कोरबा एवं उनकी टीम के द्वारा एक ही स्थान पर एक ही समय में 02 हजार से ज्यादा पौधे लगाए गए हैं।

    उन्होंने सर्वाधिक पौधरोपण करने की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें जीवन जीने का संदेश देते हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोग आज भी नदी, पहाड़ों, वृक्षों को संरक्षित करके पुनर्जीवित करते हैं। उनकी पर्यावरण संरक्षण की संस्कृति, परंपराओं, रीति-रिवाजों से सीख लेकर हम सभी को वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण करना चाहिए। डीएफओ कोरबा श्री अरविंद ने अपने स्वागत उद्बोधन में पर्यावरण सुरक्षा के संबंध में सभी को जागरूक रहने एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अनिवार्य है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु स्कूली छात्र-छात्राओं, विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों को धन्यवाद ज्ञापित Op

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    आखिर कब सुरक्षित होंगी खदानें ?… कुसमुंडा में एक और हादसे ने ली ऑपरेटर की जान, सुरक्षा मानकों की खुली पोल

    June 22, 2026

    नकल के एवज में मांगी रिश्वत, वीडियो सामने आने पर कर्मचारी सस्पेंड

    June 22, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026588

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026398

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026363

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026312
    Don't Miss
    Administration

    न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    By Chhattisgarh ExpressOctober 2, 20266

    न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र कोरबा…

    पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने किया रक्तदान, नगर निगम सभागार में आयोजित हुआ साइबर चौपाल एवं रक्तदान शिविर

    October 2, 2026

    दीपका नगर पालिका को कांग्रेस का अल्टीमेटम: 15 दिन में जनसमस्याएं दूर नहीं हुईं, तो होगा घेराव

    October 1, 2026

    जमीन का टुकड़ा बना जान का दुश्मन: किसान क्रेडिट कार्ड के विवाद में भतीजे ने ली 85 साल के बुजुर्ग चाचा की जान

    September 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.