कोरबा-कुसमुण्डा। अज्ञात चोर/चोरों ने कपड़े की दुकान में हजारों की चोरी को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक प्रार्थी बलजीत सिंह वैशाली नगर कुसमुण्डा में रहता है और विकास नगर गुरूद्वारा काम्लेक्स में उसका नेहा रेडिमेड एंड क्लाथ स्टोर के नाम से दुकान है। 05 अप्रैल की रात्रि करीब 10.50 बजे शटर लगाकर ताला बंद कर अपने घर चला गया था। 06 अप्रैल को प्रात: 09.50 बजे लगभग दुकान आया तो देखा कि दुकान के ऊपर का छप्पर टूटा हुआ था। दुकान के अंदर रखे क्यान कंपनी का 4 नग साड़ी, कृष्ण लीला कंपनी का 3 नग साड़ी, पायरू कंपनी का 7 नग साड़ी, फाक्स कंपनी का 3 नग जींस, टाउजर जॉन प्लेयर का 4 नग ,टी शर्ट 7 नग जान प्लेयर कंपनी का कुल कीमती 40,000 रुपये व दुकान के गल्ला लॉकर में रखे 7000रूपया नगद की चोरी होना पाया गया। चोर अपने साथ डीबीआर एक नग व कैमरा पांच नग को भी चोरी कर ले गया। चोरी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 305, 331-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

