Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Chhattisgarh Express
MUMBAI. कॉमेडी का सुनहरा दौर शायद अब खत्म हो गया है और अभिनेत्री खुशबू कमल के अनुसार, इसका कारण आजकल के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बनने वाले कॉमेडियन हैं जो सोचते हैं कि चौंकाने वाली बातें ही मजाक हैं। खुशबू कमल, जिन्हें भाभी जी घर पर हैं और एफआईआर जैसे प्रसिद्ध शोज में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है, आज के कॉमेडी सीन के बारे में साफ-साफ बोल रही हैं, खासकर उर्फी जावेद, कुशा कपिला और कॉमेडियन समय रैना को यह कहकर कि वे कॉमेडी को स्किन, अपमान और निम्न स्तर के मजाक का सर्कस बना रहे हैं। खुशबू…
INDIA. नया साल 2025 में खेल जगत काफी व्यस्त रहने वाला है। क्रिकेट सहित अलग-अलग खेलों में बड़े-बड़े इवेंट्स आयोजित होंगे। इनमें महिला क्रिकेट विश्वकप से लेकर महिला रग्बी विश्वकप और खो खो वर्ल्डकप भी शामिल हैं। भारत ने भी कई स्पोर्ट्स इवेंट आयोजित होने वाले हैं। चो चलिए 2025 में आयोजित होने वाले कुछ बड़े स्पोर्ट्स इवेंट के बारे में जानते हैं। खो-खो वर्ल्ड कप 2025 नए साल की शुरुआत में ही खो-खो वर्ल्ड कप का आयोजन होगा। भारत की मेजबानी में खो खो विश्वकप 13 से 19 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली में खेला जाएग। आईसीसी चैंपियंस…
INDIA. भारतीय रेलवे समेत विभिन्न विभागों में महाकुंभ 2025 की तैयारियां जोरों पर हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर 13 जनवरी, 2025 को शुरू होने वाले इस कार्यक्रम ने बड़े पैमाने पर कार्यबल जुटाया है। लाखों भक्तों की आमद को प्रबंधित करने के लिए, भारतीय रेलवे ने 3,000 विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है, जिसमें रिंग रेल मार्ग पर 560 ट्रेनें शामिल हैं। 9 स्टेशनों पर टिकटिंग सुविधाएं उत्तर मध्य रेलवे ने नौ प्रमुख स्टेशनों पर टिकटिंग व्यवस्था स्थापित की है, जिनमें प्रयागराज जंक्शन, नैनी, चेओकी, प्रयाग जंक्शन, सूबेदारगंज, फाफामऊ,…
INDIA. साल 2024 अलविदा कह चुका है और नए साल 2025 का आगाज हो चुका है। हर साल 01 जनवरी को देश-दुनिया में नए साल के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। अलग-अलग देशों के लोग न्यू ईयर का स्वागत अपने-अपने अंदाज में करते हैं और इस दिन सभी जमकर जश्न मनाते हैं। हालांकि यह बातें तो हम सभी जानते हैं, लेकिन क्या आपने सोचा है कि आखिर हर साल 01 जनवरी को ही नया साल क्यों मनाया जाता है। यानी की हर साल लोग 01 जनवरी को ही न्यू ईयर क्यों सेलिब्रेट करते हैं। तो अगर आपको इसका जवाब…
SAEHAT. माथे को थपथपाना (Tapping) एक प्रकार की सरल और प्राकृतिक तकनीक है, जिसे आजकल तनाव कम करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए अपनाया जा रहा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह न केवल मानसिक स्वास्थ्य बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हो सकता है। आइए जानते हैं इसके गजब के फायदों और एक्सपर्ट की राय: 1. तनाव और चिंता कम करने में सहायक माथे को हल्के से थपथपाने से शरीर में एंडोर्फिन रिलीज होते हैं, जो तनाव और चिंता को कम करने में मदद करते हैं। यह तकनीक “एक्यूप्रेशर” और “टीएफटी (थॉट फील्ड थेरेपी)” पर आधारित…
गुस्से जहरीले नाग की फूंफकार सुनकर सहम जायेंगे… देखिए वीडियो घर निर्माण के दौरान निकला 5 फीट लंबा जहरीला नाग, देखने लोगों की भीड़ उमड़ी… एक्सपर्ट ने किया रेस्क्यू भरत यादव/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस कोरबा/ जिले के रजगामार क्षेत्र में घर निर्माण के दौरान मलबे से 5 फीट लंबा जहरीला नाग सर्प निकला। इसे देखते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्नेक रेस्क्यू टीम के सदस्य अविनाश सारथी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरी सावधानी के साथ नाग का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। उन्होंने नाग सर्प को सुरक्षित पकड़ा और उसे उचित स्थान पर छोड़ा उन्होंने मौके पर मौजूद…
MUMBAI. साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘हिट 3’ के कश्मीर शेड्यूल की शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शूटिंग के दौरान एक क्रू मेंबर की मौत हो गई, जिससे टीम के बीच शोक का माहौल है। केरल के पेरुंबवूर की रहने वाली सिनेमैटोग्राफर कृष्णा केआर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया। कृष्ण के निधन से उनके फैंस और करीबियों के बीच शोक की लहर है। 30 वर्षीय कृष्णा केआर को फिल्म की शूटिंग के दौरान चेस्ट में इन्फेक्शन के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया…
कोरबा। कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांद गैरेज के पास एक ट्रक मालिक पर चाकू से हमला कर डीजल एवं पैसे की लूट की गई है। यह मामला सोमवार-मंगलवार की मध्य रात्रि बाद तकरीबन में 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। बांकीमोंगरा के 2 नंबर मुख्य मार्ग पर ट्रेलर क्रमांक CG 04 JB 7685 चांद गैरेज के पास खड़ी थी। उसी वक्त ये घटना हुई है। इस घटना में ट्रेलर मालिक उदय चौहान उम्र 50 वर्ष के पर अज्ञात हमलवारों ने चाकू से वार कर दिया। उदय को काफी गंभीर चोटें आई है…
रायपुर। चंगोराभाठा में दो युवकों पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। ये वारदात डीडी नगर थाना क्षेत्र की है। मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। मामले में कार्रवाई न किये जाने पर रायपुर में बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि सचिन बडोले यहां का खंड संयोजक था, जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वो यहां से…
बिलासपुर। पारिवारिक विवाद के चलते भाई ने अपनी ही दो बहनों पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रार्थिया ने घटना की शिकायत कोनी थाने में दर्ज कराई है। मामले में बाम्बे आवास के सामने देवनगर कोनी में रहने वाली मिनेश्वरी मनहर ने शिकायत में बताया कि 29 दिसंबर को अपने परिवार के साथ घर में थी। उन्होंने बताया कि उनकी मां पिछले एक वर्ष से बीमार होने के कारण घर पर ही बिस्तर में रहती है। इसी बीच रात्रि करीब 8.30 बजे जब प्रार्थिया अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। उसी वक्त उसका भाई मानेश्वर सिंह मनहर घर में आकर…