Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आजाद चौक के महाराजा का भव्य आगमन 12 सितंबर को

    September 9, 2026

    KORBA : अंधेरे और अनियंत्रित स्पीड ब्रेकरों का खौफ: सर्वमंगला-कनबेरी मार्ग बना हादसों का सड़क, दंपति हुए सड़क हादसे का शिकार 

    September 9, 2026

    सेमरहा गांव में सड़क और टूटी पुलिया बनी मुसीबत: कीचड़ भरे रास्तों से आने-जाने को मजबूर ग्रामीण व स्कूली बच्चे

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Breaking news»ब्रह्माकुमारीज़ के आध्यात्मिक ऊर्जा पार्क में ध्यान के महत्त्व पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
    Breaking news

    ब्रह्माकुमारीज़ के आध्यात्मिक ऊर्जा पार्क में ध्यान के महत्त्व पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressDecember 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ब्रह्माकुमारीज़ के आध्यात्मिक ऊर्जा पार्क में ध्यान के महत्त्व पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

    कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़: ब्रह्माकुमारीज़ आध्यात्मिक ऊर्जा पार्क, गेरवा घाट में तनाव मुक्ति के लिए “ध्यान का महत्व” विषय पर एक विशेष आध्यात्मिक सत्संग एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरवा नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत उपस्थित रहीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, डॉ. के.सी. देवनाथ, ब्रह्माकुमारीज़ कोरबा सेवाकेंद्र की संचालिका बी.के. रुक्मणी दीदी साथ वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके बिंदु भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ शांतिमय वातावरण में दीप प्रज्वलन और राजयोग के अनुभव से हुआ। बड़ी संख्या में नागरिक, महिलाएँ तथा युवा वर्ग ने इस आयोजन में भाग लेकर तनावमुक्त जीवन की विधियों को सीखा। इस अवसर पर संजू देवी राजपूत ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में तनाव हमारे स्वास्थ्य, व्यवहार और निर्णय क्षमता को प्रभावित करता है। ऐसे समय में ब्रह्मा कुमारीज़ द्वारा दिया जाने वाला राजयोग ध्यान न केवल मानसिक शांति देता है, बल्कि सकारात्मक सोच व आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा की “यदि हम प्रतिदिन कुछ समय अपने मन को शांत करने में लगाएँ, तो परिवार, समाज और कार्यक्षेत्र में संतुलन बना सकते हैं। आध्यात्मिक ऊर्जा पार्क जैसे केंद्र समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। नूतन सिंह ठाकुर ने कहा की ध्यान व्यक्ति के भीतर धैर्य, सहनशीलता और निर्णय क्षमता विकसित करता है। उन्होंने उपस्थित जनों से आग्रह किया कि वे तनाव को दवा से नहीं, बल्कि ध्यान, अनुशासन और सकारात्मक विचारों से दूर करने की आदत विकसित करें। साथ ही उन्होंने ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की सामाजिक, शैक्षणिक और आत्मिक उत्थान की सेवाओं की सराहना की। डॉ. देवनाथ ने चिकित्सा दृष्टिकोण से समझाया कि मानसिक तनाव कई बीमारियों की जड़ है। उन्होंने बताया कि ध्यान से रक्तचाप संतुलित रहता है, नींद में सुधार होता है और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

    उन्होंने कहा की “राजयोग ध्यान चिकित्सा विज्ञान और आध्यात्मिकता का सुंदर समन्वय है। यदि लोग इसे जीवनशैली का हिस्सा बना लें, तो अस्पतालों में रोगियों की संख्या स्वाभाविक रूप से कम हो सकती है। बी.के. बिंदु ने समझाया कि तनाव का मूल कारण नकारात्मक विचार और आत्म-भूल है। राजयोग के माध्यम से मन को ईश्वर से जोड़ने पर व्यक्ति अंदर से शक्तिशाली और शांत बनता है। उन्होंने कहा की “ध्यान कोई कठिन प्रक्रिया नहीं, बल्कि अपनी आत्मा को पवित्र, शक्तिशाली और शांत रूप में अनुभव करने की विधि है। जब मन बदलता है, तो परिस्थिति भी बदलने लगती है। बी. के. रुक्मणि ने बताया की तनावमुक्त जीवन के लिए सकारात्मक दिनचर्या, आत्मचिंतन और नियमित ध्यान जरूरी है। उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारीज़ में सिखाया जाने वाला ध्यान सभी धर्मों, सभी वर्गों और हर आयु के लोगों के लिए सहज और उपयोगी है। उन्होंने सभी को प्रतिदिन 10-15 मिनट राजयोग के अभ्यास की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में बी. के. विद्या ने सभी को राजयोग का अभ्यास कराया तपञ्च्चात सभी अतिथियों को ईश्वरीय सौगात एवं प्रसाद भी दिया गया। उपस्थित जनों ने सामूहिक ध्यान द्वारा गहन शांति का अनुभव किया, और नियमित ध्यान का संकल्प लिया।

    ब्रह्माकुमारीज़ के आध्यात्मिक ऊर्जा पार्क में ध्यान के महत्त्व पर विशेष कार्यक्रम आयोजित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    झीरम का फैसला आधा-अधूरा न्याय: कांग्रेस ने एनआईए की जांच पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- बड़ी साजिश से पर्दा उठाना जरूरी

    September 6, 2026

    सर्वमंगला नगर में आन-बान-शान से फहरा तिरंगा, पार्षद रामाधार पटेल ने शासकीय स्वामी आत्मानंद उमा विद्यालय में किया ध्वजारोहण 

    August 15, 2026

    गजनी’ और ‘लगान’ फेम मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन, ब्लड कैंसर से थे पीड़ित

    August 5, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026585

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026392

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026317

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026310
    Don't Miss
    आस्था

    आजाद चौक के महाराजा का भव्य आगमन 12 सितंबर को

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 9, 202614

    दीपका में पहली बार होगा आजाद चौक के महाराजा का भव्य आगमन, तैयारियां जोरों पर…

    KORBA : अंधेरे और अनियंत्रित स्पीड ब्रेकरों का खौफ: सर्वमंगला-कनबेरी मार्ग बना हादसों का सड़क, दंपति हुए सड़क हादसे का शिकार 

    September 9, 2026

    सेमरहा गांव में सड़क और टूटी पुलिया बनी मुसीबत: कीचड़ भरे रास्तों से आने-जाने को मजबूर ग्रामीण व स्कूली बच्चे

    September 8, 2026

    कोरबा की हवा हुई साफ, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देश में 10वें स्थान पर, कोरबा नगर के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि

    September 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.