Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुप्रीम कोर्ट का समाधान समारोह 2026: लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन

    May 1, 2026

    सर्वमंगला नगर के जायसवाल परिवार में 3 मई से गूँजेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा

    May 1, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»India»बाल-बाल बचा परिवार: मड़वारानी पहाड़ पर चलती ऑटो में भीषण आग
    India

    बाल-बाल बचा परिवार: मड़वारानी पहाड़ पर चलती ऑटो में भीषण आग

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressJanuary 20, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां मड़वारानी पहाड़ पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दर्शन के लिए जा रही एक चलती ऑटो में अचानक आग लग गई। यह हादसा पहाड़ की चढ़ाई के दौरान पेट्रोल पाइप फटने से हुआ। ऑटो में सवार परिवार ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन ऑटो पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

    जानकारी के अनुसार बरपाली निवासी राकेश कुमार बरेठ अपने परिवार के साथ मां मड़वारानी के दर्शन के लिए ऑटो से पहाड़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही ऑटो पहाड़ की चढ़ाई पर पहुंचा, वाहन ऊपर चढ़ने में संघर्ष करने लगा। अधिक दबाव के चलते पेट्रोल पाइप फट गया और इंजन के अत्यधिक गर्म होने से ऑटो में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऑटो धू-धू कर जलने लगा।

    ऑटो में अचानक आग लगते देख चालक राकेश बरेठ और उनके साथ सवार परिजनों ने तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। पहाड़ के ऊपरी हिस्से में होने के कारण मौके पर आग बुझाने की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं थी। घटना की सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई, लेकिन दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही ऑटो पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

    घटना की जानकारी मिलते ही उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी, 112 की टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति को नियंत्रित किया। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने का कारण पेट्रोल पाइप फटना और इंजन का अत्यधिक गर्म होना बताया जा रहा है।

    आगजनी की घटना के बाद मड़वारानी पहाड़ पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे आवाजाही प्रभावित रही। हालांकि पुलिस की सक्रियता से जल्द ही स्थिति सामान्य कर ली गई और यातायात बहाल कर दिया गया।

    उल्लेखनीय है कि मड़वारानी पहाड़ पर सड़क मार्ग से ऊपर पहुंचने के लिए लगभग 5 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है, जबकि पीछे की ओर बने सीढ़ीनुमा रास्ते से यह दूरी करीब एक किलोमीटर है। यह क्षेत्र श्रद्धालुओं की आवाजाही के कारण अक्सर व्यस्त रहता है।

    Family narrowly escapes: A massive fire breaks out in a moving auto on Madwarani hill
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट का समाधान समारोह 2026: लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन

    May 1, 2026

    सर्वमंगला नगर के जायसवाल परिवार में 3 मई से गूँजेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा

    May 1, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026
    Top Posts

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026287

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026255

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026156

    सर्वमंगला नगर के जायसवाल परिवार में 3 मई से गूँजेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा

    May 1, 2026152
    Don't Miss

    सुप्रीम कोर्ट का समाधान समारोह 2026: लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन

    By Chhattisgarh ExpressMay 1, 202626

    सुप्रीम कोर्ट का समाधान समारोह 2026: लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत…

    सर्वमंगला नगर के जायसवाल परिवार में 3 मई से गूँजेगी श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा

    May 1, 2026

    कोरबा पुलिस की बड़ी सफलता: 18 घंटे में अंतर्राज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

    April 25, 2026

    सर्वमंगला नगर के तालाब में तैरते मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

    April 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.