Close Menu
Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उद्योग मंत्री श्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    April 12, 2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सरोज पांडेय

    April 12, 2026

    जिले में रसोई गैस की सुचारू वितरण व्यवस्था हेतु कलेक्टर एवं एसपी ने ली समीक्षा बैठक, गैस एजेंसियों को दिए निर्देश 

    April 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh ExpressChhattisgarh Express
    Home»Katghora»कार्बन प्लांट हादसा: पिता-पुत्र और 9 माह की मासूम समेत चार की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर हाईवे किया जाम
    Katghora

    कार्बन प्लांट हादसा: पिता-पुत्र और 9 माह की मासूम समेत चार की मौत, ग्रामीणों ने शव रखकर हाईवे किया जाम

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressFebruary 12, 2026Updated:February 12, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायगढ़  (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़)। यह कार्बन प्लांट हादसा (मंगल कार्बन प्लांट) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के बानीपाथर गाँव में हुआ भारी औद्योगिक दुर्घटना है, जिसमें 5 फरवरी की सुबह प्लांट के फर्नेस (गर्म भट्टी) में अचानक ब्लास्ट / गैस-टैंक विस्फोट हुआ। इससे गर्म पदार्थ और आग के तेज बल झुलसे मजदूरों समेत एक 9 महीने की मासूम बच्ची, उसके पिता और अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।

     

     

    परिजनों का कहना है कि घटना के बाद उन्हें संतोषजनक न्याय एवं पर्याप्त मुआवजा नहीं मिला है। कंपनी प्रबंधन ने कुल ₹12–12 लाख (प्रत्येक मृतक के लिए) मुआवजा राशि की घोषणा की है। हमारी मांग है कि प्रत्येक मृतक के बदले कम से कम ₹50–50 लाख मुआवजा दिया जाए। साथ ही परिवार के एक सदस्य को स्थायी रोजगार एवं पुनर्वास पैकेज प्रदान किया जाए। परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद प्लांट प्रबंधन द्वारा FIR वापस लेने एवं बयान बदलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

    जानिए पूरा मामला
    दरअसल, 5 फरवरी को खरसिया थाना क्षेत्र के बानीपाथर स्थित मंगल कार्बन प्लांट में काम के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। फर्नेस को खोलते ही आग का तेज प्रेशर बाहर निकला और पास में काम कर रहे 8 मजदूर उसकी चपेट में आ गए। इस प्लांट में पुराने टायर पिघलाकर काला तेल निकाला जाता है, जो रोड बनाने के काम आता है। आरोप है कि फर्नेस को ठंडा किए बिना खोला गया। मजदूरों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए। इसी लापरवाही की वजह से यह भयावह हादसा हुआ। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से झुलसे थे। सभी घायलों का इलाज रायपुर में चल रहा था। इलाज के दौरान 9 फरवरी को सबसे पहले 9 माह की मासूम बच्ची भूमि खड़िया ने दम तोड़ा।

    अब उपचार के दौरान उसके पिता शिव खड़िया (27 वर्ष) समेत साहेब लाल खड़िया (45 वर्ष), इंदीवर (19 वर्ष) ने भी दम तोड़ दिया है। भूमि, शिव एवं साहेब लाल एक ही परिवार के सदस्य थे, पिता, पुत्र एवं 9 माह की मासूम बच्ची की मौत एक ही परिवार पर असहनीय आघात है। अन्य घायल मजदूरों का उपचार रायपुर स्थित Kalda Burns & Plastic Surgery Centre में जारी है, जिनकी स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

     

     

    इन गंभीर घायलों का चल रहा इलाज
    उदाशिनी खड़िया (25 वर्ष) – 30–40% झुलसी
    कौशल (25 वर्ष) – 70–80% झुलसे
    प्रिया (32 वर्ष) – 70–80% झुलसी
    घायल अब भी जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

    FIR दर्ज, दबाव के आरोप
    घटना के संबंध में FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि प्लांट प्रबंधन द्वारा पीड़ित परिवारों पर FIR वापस लेने और बयान बदलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित परिवारों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इसके अलावा पर्याप्त मुआवजा देने समेत अन्य मांगें रखी गई है।

    प्रमुख मांगें
    मृतकों के परिजनों को 50 लाख मुआवजा और सरकारी सहायता दी जाए।
    परिवार के एक सदस्य को सरकारी/स्थायी नौकरी दी जाए।
    सभी घायलों के इलाज का पूरा खर्च प्लांट प्रबंधन से वसूला जाए।
    FIR वापस लेने के दबाव की न्यायिक/उच्चस्तरीय जांच हो।
    जिम्मेदार अधिकारियों व प्लांट प्रबंधन पर कठोर आपराधिक कार्रवाई की जाए।
    पीड़ित परिवारों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
    पीड़ित परिवारों की मांगों पर चर्चा जारी : कलेक्टर
    इस मामले में रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा, हादसे में घायल 4 लोगों की मौत हुई है। परिजनों के पास मौके पर हमारी टीम पहुंच गई है। पीड़ित परिवारों की मांगों पर चर्चा जारी है। बहुत ही जल्द मांगें पूरी होंगी।

    and a 9-month-old infant; Kila blocked the body-reliever highway. including a father kaarban plaant haadasa: pita-putr aur 9 maah kee maasoom samet chaar kee maut keela ne shav rileevar haeeve jaam kar diya Carbon plant accident: Four people died son
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    उद्योग मंत्री श्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    April 12, 2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सरोज पांडेय

    April 12, 2026

    जिले में रसोई गैस की सुचारू वितरण व्यवस्था हेतु कलेक्टर एवं एसपी ने ली समीक्षा बैठक, गैस एजेंसियों को दिए निर्देश 

    April 12, 2026
    Top Posts

    बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब; बुजुर्ग को ₹50,000 नगद , अनवर अली बने आदर्श दास के अलावा 543 लोगों की हुई ‘घर वापसी’

    March 31, 2026148

    तालाब में नहाने गई मां-बेटी से छेड़छाड़, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल; विरोध पर घर में घुसकर दी धमकी

    April 11, 202685

    राशन वितरण में लापरवाही पर आक्रोश, पार्षदों ने दी ‘चक्काजाम’ की चेतावनी

    April 6, 202676

    मां बनी कातिल: दूसरी शादी के लिए बेटी को ट्रेन के सामने धकेला

    April 1, 202659
    Don't Miss
    Big News

    उद्योग मंत्री श्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    By Chhattisgarh ExpressApril 12, 202615

    उद्योग मंत्री श्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा…

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल – सरोज पांडेय

    April 12, 2026

    जिले में रसोई गैस की सुचारू वितरण व्यवस्था हेतु कलेक्टर एवं एसपी ने ली समीक्षा बैठक, गैस एजेंसियों को दिए निर्देश 

    April 12, 2026

    हर समाज के चहेते बने मंत्री लखनलाल, दो साल में ही विभिन्न समाजों के लिए 52 विकास कार्यों की रखी नींव

    April 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.