Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा के मुख्य मार्गों पर मवेशियों का कब्जा, वाहन चालक परेशान

    September 3, 2026

    सर्वमंगला नगर में माताओं ने रखा हलषष्ठी व्रत, संतान की दीर्घायु के लिए की पूजा-अर्चना

    September 3, 2026

    देलवाडीह की मुख्य सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, secl प्रबंधन नहीं दे रहा ध्यान 

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Big News»कोरबा के मुख्य मार्गों पर मवेशियों का कब्जा, वाहन चालक परेशान
    Big News

    कोरबा के मुख्य मार्गों पर मवेशियों का कब्जा, वाहन चालक परेशान

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressSeptember 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा के मुख्य मार्गों पर मवेशियों का कब्जा, वाहन चालक परेशान

    कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: न्यूज़:  शहर के मुख्य मार्गों और चौक-चौराहों पर इन दिनों आवारा मवेशियों का डेरा है। दिन हो या रात, बीच सड़क पर बैठी ये मवेशी न सिर्फ यातायात को बाधित कर रही हैं, बल्कि वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है, जो आए दिन इन मवेशियों की धमाचौकड़ी के कारण दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। शहर के सुनालिया, सर्वमंगला पुल  सीतामढ़ी, कोहड़िया मुख्य मार्ग टीपी नगर आदि मुख्य मार्गों मवेशियों का झुंड आसानी से देखा जा सकता है।

    चौक-चौराहों पर मवेशियों का ‘जाम’, रात का अंधेरा बढ़ा रहा खतरा

    शहर के प्रमुख चौराहों पर स्थिति बेहद खराब है। मवेशियों के झुंड के कारण सड़कों की चौड़ाई आधी रह गई है। नगर के कई ऐसे संवेदनशील इलाके और टर्निंग पॉइंट्स हैं जहाँ स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण रात में घोर अंधेरा रहता है। ऐसे में तेज रफ्तार गाड़ियों को सड़क पर बैठे मवेशी नजर नहीं आते, जिससे गंभीर हादसे हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शाम ढलते ही सड़कों पर चलना किसी खतरे से खाली नहीं रह जाता।

    पशु मालिकों की लापरवाही, सड़कों को बनाया तबेला

    इस पूरी अव्यवस्था के पीछे उन पशु मालिकों की बड़ी लापरवाही है, जो दूध दुहने के बाद अपने मवेशियों को लावारिस छोड़ देते हैं। दिनभर ये मवेशी कचरे के ढेरों और सड़कों पर घूमते रहते हैं। पशु मालिकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई न होने के कारण उनके हौसले बुलंद हैं और वे अपनी जिम्मेदारियों से पूरी तरह पल्ला झाड़ चुके हैं।

    नगर निगम की कागजी कार्रवाई, जनता परेशान

    हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर समस्या पर नगर निगम प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। निगम द्वारा समय-समय पर मवेशियों को पकड़ने और कांजी हाउस भेजने का दावा तो किया जाता है, लेकिन धरातल पर ये सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। दिखावे की कार्रवाई के बाद स्थिति फिर जस की तस हो जाती है। जब तक निगम कोई ठोस और निरंतर अभियान नहीं चलाएगा, तब तक कोरबा की जनता को इस जानलेवा समस्या से मुक्ति मिलना नामुमकिन है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    सर्वमंगला नगर में माताओं ने रखा हलषष्ठी व्रत, संतान की दीर्घायु के लिए की पूजा-अर्चना

    September 3, 2026

    देलवाडीह की मुख्य सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, secl प्रबंधन नहीं दे रहा ध्यान 

    September 3, 2026

    बरमपुर- वैशाली नगर वार्ड में पार्षद भानुमति जायसवाल ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन

    August 15, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026584

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026391

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026310

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026292
    Don't Miss
    Big News

    कोरबा के मुख्य मार्गों पर मवेशियों का कब्जा, वाहन चालक परेशान

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 3, 20262

    कोरबा के मुख्य मार्गों पर मवेशियों का कब्जा, वाहन चालक परेशान कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस: न्यूज़: …

    सर्वमंगला नगर में माताओं ने रखा हलषष्ठी व्रत, संतान की दीर्घायु के लिए की पूजा-अर्चना

    September 3, 2026

    देलवाडीह की मुख्य सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, secl प्रबंधन नहीं दे रहा ध्यान 

    September 3, 2026

    बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता: कोरबा में पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा और जयसिंह अग्रवाल की बैठक, महंगाई पर सरकार को घेरा

    September 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.