Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

    September 10, 2026

    कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

    September 10, 2026

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh Express
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • Chhattisgarh
    • Korba
    • Politics
    • Korba police
    • Blog
    • एडमिनिस्ट्रेशन
    Chhattisgarh Express
    Home»Awareness programs»इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में टाइम मैनेजमेंट विषय पर हुआ विशेष कार्यशाला का आयोजन
    Awareness programs

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में टाइम मैनेजमेंट विषय पर हुआ विशेष कार्यशाला का आयोजन

    Chhattisgarh ExpressBy Chhattisgarh ExpressApril 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में टाइम मैनेजमेंट विषय पर हुआ विशेष कार्यशाला का आयोजन

    समय से बढ़कर कोई संपत्ति नहीं है!”- श्रीमती दिव्या मिश्रा( ट्रेनर हार्पर कॉलिंस पब्लिकेशन)।

    समय का सही उपयोग ही जीवन में सफलता की कुंजी है – डॉक्टर संजय गुप्ता (प्राचार्य इंडस पब्लिक स्कूल दीपका

    ज्ञान के हर कदम से बढ़ो, जागरूकता ही तुम्हारी पहचान बनेगी- डॉक्टर संजय गुप्ता

    शिक्षक वही, जो न केवल पढ़ाए, बल्कि प्रेरित भी करे- डॉक्टर संजय गुप्ता

    कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस : समय प्रबंधन का महत्व बहुत अधिक है। प्रभावी समय प्रबंधन से तनाव और चिंता कम होती है और लक्ष्यों की प्राप्ति में मदद मिलती है,यह आपको अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने, समय सीमा का पालन करने और अपने कार्य-जीवन को संतुलित रखने में मदद करता है।
    समय प्रबंधन आपको अपने समय पर नियंत्रण रखने में मदद करता है, जिससे तनाव और चिंता कम होती है। यह आपको अपने लक्ष्यों को प्राथमिकता देने और उन्हें प्राप्त करने के लिए एक योजना बनाने में मदद करता है।जब आप समय को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में सक्षम होते हैं, तो आपको अपने समय पर अधिक नियंत्रण और आत्मविश्वास महसूस होता है।


    समय प्रबंधन एक महत्वपूर्ण कौशल है जो आपको अपने जीवन में सफल होने में मदद कर सकता है।भिन्न-भिन्न कार्यों को करने के लिए लगाये गए समय और उनको करने के क्रम को सोच-विचार कर व्यवस्थित करना समय प्रबंधन कहलाता है। समुचित समय प्रबंधन से दक्षता मिलती है, उत्पादकता बढ़ती है और कार्य सही समय पर पूरे होते हैं।प्रभावी समय प्रबंधन हमें अपने दिन का अधिकतम लाभ उठाने, कार्यों को अधिक तेज़ी से पूरा करने और उन कार्यों को प्राथमिकता देने की अनुमति देता है जो सबसे अधिक प्रभाव डालेंगे।


    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका में टाइम मैनेजमेंट विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया। वर्कशॉप में मुख्य रूप से रिसोर्स पर्सन के रूप में श्रीमति दिव्या मिश्रा उपस्थित थी, जिन्होंने समय के महत्व, समय के सदुपयोग और जीवन में समय के कुशल प्रबंधन पर विशेष व्याख्यान दिए। प्रोजेक्टर के माध्यम से अलग-अलग चित्रों के द्वारा अपने व्याख्यान को प्रभावशाली बनाने में रिसोर्स पर्सन श्रीमती दिव्या मिश्रा ने कोई कसर नहीं छोड़ी। विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं अनवरत अपने विभिन्न शंकाओं का समाधान भी पाते रहे। समय प्रबंधन के बारे में बताते हुए रिसोर्स पर्सन ने कहा कि हम यदि समय के प्रबंधन में कुशल हो गए तो हमें कक्षा में भी पढ़ाते समय क्लासरूम मैनेजमेंट करने में कोई परेशानी नहीं आएगी सर्वप्रथम हमें बच्चों की मानसिकता को समझना होगा । एक स्वस्थ वातावरण पढ़ने और पढ़ाने के लिए निर्मित करना होगा। इसके लिए आवश्यक है हम कक्षा का प्रबंधन कैसे करते हैं, और साथ ही साथ दिए गए कालखंड में समय को कैसे नियोजित करते हैं।इस कार्यशाला में विद्यालय के शिक्षक श्री देवासीस परीदा,यादवेंद्र सिंह,अनम अंसारी,खुशबू परवीन,अलका वैष्णव,रुमकी हालदार, मधुचंदा पात्रा, अजीता सिंह ,सीमा कौर मौसमी बिस्वास आदि शिक्षक -शिक्षिकाओं सहित अन्य स्टाफ मौजूद थे।
    रिसोर्स पर्सन श्रीमती दिव्या मिश्रा ने बहुत ही प्रभावित ढंग से समय प्रबंधन एवं समय के महत्व को शिक्षकों के मध्य स्पष्ट किया।


    श्रीमती दिव्या मिश्रा ट्रेनर (हार्पर कॉलिंस) ने कहा कि प्रभावी समय प्रबंधन के लिए प्राथमिकता निर्धारण, लक्ष्य निर्धारण, योजना बनाना, समय ब्लॉक करना और ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है। ये तत्व आपके कार्यों को संरचित करने, लक्ष्यों के साथ प्रयासों को संरेखित करने और विकर्षणों को कम करते हुए उत्पादकता को अधिकतम करने में मदद करते हैं।प्रबंधन के 14 सिद्धांत जो हर लीडर को पता होने चाहिए
    वे कार्य विभाजन, अधिकार और जिम्मेदारी, अनुशासन, आदेश की एकता, निर्देश की एकता, व्यक्तिगत हितों को सामान्य हितों के अधीन करना, पारिश्रमिक, केंद्रीकरण, स्केलर चेन, व्यवस्था, समानता, कर्मियों के कार्यकाल की स्थिरता, पहल और टीम भावना । याद रहे यदि हम समय को वेस्ट करेंगे तो समय हमें वेस्ट कर देगा इसे हमें कभी नहीं भूलना चाहिए।

    *प्राचार्य डॉक्टर संजय गुप्ता ने कहा कि* समय योजना का मतलब है किसी कार्य या गतिविधि को करने के लिए एक पहले से निर्धारित समय सीमा या शेड्यूल बनाना। यह समय को कुशलता से उपयोग करने और कार्यों को व्यवस्थित रूप से पूरा करने में मदद करता है। योजना बनाने से आप कार्यों को प्राथमिकता दे सकते हैं और समय को प्रभावी ढंग से उपयोग कर सकते हैं, जिससे आपकी उत्पादकता बढ़ती है।आपको महत्वहीन कामों पर समय कम करने और महत्वपूर्ण कामों पर समय बढ़ाने की अनुमति देते हैं। अच्छा समय प्रबंधन आपको उच्चतर प्रदर्शन और उत्पादकता प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। जब आप कड़ी मेहनत नहीं, बल्कि समझदारी से काम करते हैं, तो आप कम समय में कम प्रयास में बेहतर परिणाम प्राप्त करते हैं। *एक अध्यापक होने के नाते समय प्रबंधन* हमारे लिए अति महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि हमें तय समय पर अपने पूरे शर्तों को और चुनौतियों को पूरा करना होता है। टाइम मैनेजमेंट एक शिक्षक और शिक्षण कार्य दोनों के लिए अति महत्वपूर्ण है। इसके बिना शिक्षण कार्य का 100% लक्ष्य तक पहुंचना असंभव है।

    Dr Sanjay Gupta principal Indus Public School Dipka Indus public school dipka Time management
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Chhattisgarh Express

    Related Posts

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    झीरम का फैसला आधा-अधूरा न्याय: कांग्रेस ने एनआईए की जांच पर उठाए गंभीर सवाल, कहा- बड़ी साजिश से पर्दा उठाना जरूरी

    September 6, 2026

    सर्वमंगला नगर में आन-बान-शान से फहरा तिरंगा, पार्षद रामाधार पटेल ने शासकीय स्वामी आत्मानंद उमा विद्यालय में किया ध्वजारोहण 

    August 15, 2026
    Top Posts

    मितानिनों का उमड़ा जनसैलाब, घंटाघर चौक से कलेक्ट्रेट तक गूंजा अधिकारों का स्वर

    June 25, 2026587

    भाजपा युवा मोर्चा सर्वमंगला नगर मंडल की नई कार्यसमिति घोषित, सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

    April 23, 2026397

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजयुमो ने चलाया “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, मंडल स्तर पर किया पौधरोपण

    June 7, 2026321

    इंडस पब्लिक स्कूल दीपका का गौरव : क्षितिज थाडवानी कला संकाय में बने डिस्ट्रिक्ट टॉपर

    May 14, 2026311
    Don't Miss
    Administration

    एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर 15 लाख रुपए की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित

    By Chhattisgarh ExpressSeptember 10, 202613

    अवैध फ्लाई ऐश डम्पिंग के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण मंडल की कार्रवाई एन.टी.पी.सी. लिमिटेड, जमनीपाली पर…

    कोरबा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक

    September 10, 2026

    8 वी नेशनल थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के बॉक्सर्स ने 15 स्वर्ण , 09 रजत,और 02 कास्य पदक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ बना उपविजेता

    September 10, 2026

    आजाद चौक के महाराजा का भव्य आगमन 12 सितंबर को

    September 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    About Us
    About Us

    BHARAT YADAV
    Chief Editor
    Address : Korba, Chhattisgarh
    Mobile : 7999608199

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Chhattisgarh Express
    Chhattisgarh Express

    Welcome to Chhattisgarh Express, your go-to destination for comprehensive news coverage from Korba, Chhattisgarh, and beyond. Led by Bharat Yadav, a seasoned journalist with a passion for delivering accurate and timely information, our platform is dedicated to providing insightful content that resonates with readers of all backgrounds.

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Other pages
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    © 2026 Chhattisgarh Express. Designed by Nimble Technology.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.