कोरबा प्रेस क्लब ने तिलक भवन में किया ध्वजारोहण, भारत माता की जय से गूंजा परिसर
कोरबा।छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिलक भवन स्थित कोरबा प्रेस क्लब परिसर में देशभक्ति और गरिमामय माहौल के बीच ध्वजारोहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व वरिष्ठ सदस्यों ने भारत माता तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर ससम्मान पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

प्रातः ठीक 9:00 बजे राष्ट्रभक्ति के गीतों और उल्लास के बीच ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी पत्रकारों व गणमान्य नागरिकों ने एक स्वर में राष्ट्रगान का गायन किया। पूरा तिलक भवन परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।
इस गरिमापूर्ण समारोह में प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप-सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव एवं कार्यकारिणी सदस्य नवाब हुसैन व राजेश कुमार मिश्रा (मिट्ठू) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इनके अलावा पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, पूर्व सचिव मनोज ठाकुर, पूर्व उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, वरिष्ठ सदस्य विजय खेत्रपाल, लक्ष्मीकांत जोशी, सुशील दास, रवि पी सिंह, सुखसागर मन्नेवार, दीपक जैन, अरविन्द पाण्डेय, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य नीलम दास पड़वार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी उपस्थित जनों का मुंह मीठा कराकर मिष्ठान वितरण किया गया और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।


