Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Chhattisgarh Express
जिला प्रशासन एवं अग्निशमन दल ने त्वरित कार्रवाई 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खरमोरा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में आग पर पाया गया काबू, कोई जनहानि नहीं कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News : जिले के औद्योगिक क्षेत्र खरमोरा स्थित वेस्टर्न इलेक्ट्रोड कार्बन फैक्ट्री के कोल पिच में आज आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन एवं अग्निशमन दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पा लिया। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 25 जुलाई 2026 को दोपहर 1:05 बजे अंकुश अग्रवाल, पिता सुभाष अग्रवाल, निवासी…
खेत में रोपा लगा रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, तीन की मौत; छुरी क्षेत्र में शोक की लहर कोरबा /छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News : कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सलोरा बकरा बाजार छुरी में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। सब-स्टेशन के पीछे खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर अचानक तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली (गाज) गिर गई। इस दुर्घटना में तीन ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा ले जाया गया। हालाँकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। मेढ़ पर गिरी गाज, मची अफरा-तफरी…
कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News : आज के दौर में जहाँ अक्सर लोग अपनी व्यस्त दिनचर्या में प्रकृति और वन्यजीवों की ओर ध्यान नहीं दे पाते, वहीं कोरबा जिले के दर्री स्थित साडा कॉलोनी से एक ऐसी प्रेरणादायक घटना सामने आई जिसने यह साबित कर दिया कि इंसानियत और संवेदनशीलता आज भी जीवित है, एक बसंता (Copper Smith Barbet/ठठेरा) पक्षी घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था,असहाय पक्षी पर आसपास घूम रहे कुत्ते झपटने ही वाले थे और कुछ ही क्षणों में उसकी जान जा सकती थी तभी त्रिपाठी परिवार की नजर उस मासूम पक्षी पर पड़ी बिना देर किए…
सर्वमंगला पुल पर पहले से ब्रेकडाउन भारी वाहन में पीछे से जा घुसी तेज़ रफ्तार ट्रेलर,घंटो लगा रहा जाम
सर्वमंगला पुल पर पहले से ब्रेकडाउन भारी वाहन में पीछे से जा घुसी तेज़ रफ्तार ट्रेलर कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News : उपनगरीय क्षेत्रों कुसमुंडा, गेवरा और दीपका को जोड़ने वाले प्रमुख सर्वमंगला पुल पर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक सड़क हादसा हो गया। पुल पर पहले से ब्रेकडाउन होकर खड़ी एक भारी वाहन को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद दोनों गाड़ियाँ पुल के ठीक बीचों-बीच फँस गईं, जिससे शुक्रवार सुबह से ही सर्वमंगला पुल पर भीषण जाम की स्थिति निर्मित हो रही थी। जो की शुक्रवार की दोपहर…
अपराधों की रोकथाम और ‘प्रिवेंटिव पुलिसिंग’ को प्रभावी बनाने आईजी राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में उच्च स्तरीय पुलिस कार्यशाला आयोजित गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुईं एसओपी (SOPs) एक गुंडा-एक जवान’ नीति तथा सक्रिय अपराधियों पर सख्त निगरानी के दिये आदेशल कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News : आज दिनांक 21.07.2026 को राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, द्वारा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा संपत्ति एवं शरीर संबंधी अपराधों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक वृहद ऑनलाइन बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय बिलासपुर रेंज मीटिंग…
कोरबा में बिजली, पानी और सड़कों की समस्या को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने उपमुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन कोरबा/ छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़: कोरबा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू के नेतृत्व में विभिन्न वार्डों के कांग्रेस पार्षदों ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव को ज्ञापन सौंपकर कोरबा शहर की बदहाल सड़कें, लगातार बाधित हो रही विद्युत आपूर्ति तथा पेयजल व्यवस्था से जुड़ी गंभीर समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में कहा गया है कि देश को बिजली देने वाले ष्ऊर्जा नगरीष् कोरबा के नागरिक स्वयं मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन करने को मजबूर…
डिजिटल हुआ कोरबा प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण: अब एक क्लिक पर घर बैठे YouTube पर देखें पूरा भव्य समारोह यूट्यूब पर ‘Korba Press Club’ सर्च देख सकेंगे लाइव प्रसारण कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़: औद्योगिक नगरी कोरबा के मीडिया जगत का बहुप्रतीक्षित क्षण आज आ चुका है। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी (कार्यकाल 2026-28) का भव्य पद एवं गोपनीयता शपथ ग्रहण समारोह आज 23 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे से रामपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार में आयोजित किया जा रहा है। यदि आप बारिश, व्यस्तता या अन्य किसी कारणवश पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार में प्रत्यक्ष रूप से…
अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की नवीन कार्यकारिणी गठित: सुरेश कुमार अग्रवाल अध्यक्ष, मनोज अग्रवाल को पुनः सचिव की जिम्मेदारी अग्रबंधुओं के सहयोग से समाज को ले जाएंगे नई ऊंचाइयों पर: अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल कोरबा / छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. News : जमनीपाली के साडा कॉलोनी स्थित अग्रसेन भवन में अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली की बैठक सभा के अध्यक्ष प्रेमकुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में अग्रवाल सभा दर्री जमनीपाली के आगामी कार्यकाल 2026 – 2029 के लिए नवीन कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया । सर्वप्रथम अध्यक्ष पद के लिए सुरेश कुमार…
प्रेस क्लब कोरबा के पदाधिकारियों ने लिया व्यासपीठ का आशीर्वाद 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का महाआरती व हरिनाम संकीर्तन के साथ भव्य समापन कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस. न्यूज़ :औद्योगिक नगरी कोरबा का सीतामढ़ी चौक क्षेत्र पिछले सात दिनों से अध्यात्म और भक्ति के अलौकिक आनंद में डूबा रहा। कर्ष परिवार के तत्वावधान में 15 जुलाई से आयोजित ‘श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ’ का गुरुवार (22 जुलाई) को अत्यंत भक्तिमय माहौल में श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन हुआ। व्यासपीठ पर विराजमान परम पूज्य भागवताचार्य महाराज तारेंद्र कृष्ण जी ने अपने मुखारविंद से 7 दिनों तक प्रभु श्री कृष्ण की बाल…
पार्षद रामाधार पटेल की पहल से सर्वमंगला नगर में 23 जुलाई को लगेगा निःशुल्क नेत्र शिविर, मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री इलाज कोरबा। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस न्यूज़: अंधत्व मुक्त छत्तीसगढ़, रोशन छत्तीसगढ़’ अभियान के तहत जिले के नागरिकों को आंखों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए एक विशेष पहल की जा रही है। इसी कड़ी में श्री गणेश विनायक आई हॉस्पिटल, कोरबा द्वारा एक दिवसीय विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 23 जुलाई 2026 को आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के नागरिक अपनी आंखों की मुफ्त जांच करा सकेंगे।…